{"_id":"5cd63d01bdec2207853460bd","slug":"rumours-says-after-sara-ali-khan-kriti-sanon-sushant-singh-rajput-dating-rhea-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा-कृति के बाद अब इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा सुशांत राजपूत का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा-कृति के बाद अब इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा सुशांत राजपूत का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 11 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sushant , Sara and Kriti
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस वक्त 'छिछोरे' (Chhichhore) फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। सुशांत जहां अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते तो वहीं अफेयर्स को लेकर भी। सुशांत को फिल्म इंडस्ट्री में महज 6 साल हुए हैं लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सुशांत अब किसी और को डेट कर रहे हैं।
2 of 5
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सुशांत और अंकिता लोखंडे रिलेशनशिप में थे। हालांकि सुशांत के फिल्मों में डेब्यू करने के कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ आई और बात ब्रेकअप तक पहुंच गई। इसके बाद सुशांत सिंह का नाम कृति सेनन से जुड़ा। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान से अफेयर की भी खबरें आईं।
3 of 5
sara, sushant
- फोटो : file photo
यहां तक कि सारा और सुशांत को अमृता सिंह के साथ भी कई बार देखा गया। जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरों को और जोर मिला। वहीं अब ऐसी खबरें आई हैं कि सुशांत किसी और को डेट कर रहे हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रेहा चक्रवर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत और रेहा इन दिनों काफी वक्त एक साथ बिता रहे हैं।
सुशांत और रेहा ने एक साथ काम तो नहीं किया है लेकिन इन दिनों एक साथ वक्त बिता रहे हैं। दोनों की बढ़ती इसी दोस्ती की वजह से ऐसी खबरें आने लगीं कि दोनों डेट कर रहे हैं। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा। फिल्मों की बात करें तो सुशांत आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ 'सोनचिड़िया' फिल्म में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Chhichhore film on location picture
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कुछ दिन पहले सुशांत और श्रद्धा को 'छिछोरे' फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर मस्ती करते हुए ऑनलोकेशन देखा गया था। कुछ तस्वीरों में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बिना मेकअप दिखाई दीं। वहीं तस्वीरों में श्रद्धा के साथ-साथ सुशांत भी कूल लुक में नजर आए। तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर काफी खुश आईं। 'छिछोरे' (Chhichhore) फिल्म में प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह फिल्म इसी साल 30 अगस्त को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।