फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या अब आइसक्रीम बेचेंगे कार्तिक आर्यन, एक स्कूप की कीमत होगी इतने लाख

Mon, 16 Mar 2020 03:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
actor kartik aaryan ready to sell icecream worth rupee 2 lakh
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कार्तिक सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से इसी के जरिए बात करते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी एक पोस्ट के जरिए बताया कि वो आइसक्रीम बेच रहे हैं। जिसकी कीमत दो लाख रुपये से भी ज्यादा है। कार्तिक आर्यन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

actor kartik aaryan ready to sell icecream worth rupee 2 lakh
kartik aaryan - फोटो : amar ujala

दरअसल, कार्तिक आर्यन का यह वीडियो काफी फनी है जिसमें वो खुद मजाक करते नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो के साथ कार्तिक ने लिखा हैं, मैं आइसक्रीम बेचने वाला हूं और इस आइसक्रीम के एक स्कूप की कीमत 2 लाख रुपये है। बता दें कि यह आइसक्रीम किसी और ने नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को भेजी है।

actor kartik aaryan ready to sell icecream worth rupee 2 lakh
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि एक डिलिवरी ब्वॉय उनके घर के बाहर एक बॉक्स के साथ खड़ा है। डिलिवरी ब्वॉय का कहना है कि ये बॉक्स उनके लिए करण सर ने भेजा है। इस वीडियो के कैप्शन से पता चल रहा है कि इसमें आइसक्रीम है। कार्तिक ने इस आइसक्रीम की तारीफ की है और इसे बेचने के लिए कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
actor kartik aaryan ready to sell icecream worth rupee 2 lakh
Kartik Aaryan - फोटो : social media
पिछले दिनों भी कार्तिक आर्यन का एक पोस्ट बहुत वायरल हुआ था। दरअसल, एक फैन ने कार्तिक से कहा था कि वो रिप्लाई कर देंगे तो वो उन्हें एक लाख रुपये देंगी। इसके बाद कार्तिक ने उन्हें रिप्लाई करके एक लाख रुपये मांगे थे। कार्तिक का रिप्लाई सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

 

विज्ञापन
actor kartik aaryan ready to sell icecream worth rupee 2 lakh
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala mumbai

फैन ने कार्तिक को टैग करते हुए लिखा, 'भाई मैं तेरे को एक लाख रुपये दूंगी, रिप्लाई दे दे यार बहन को ।' फैन के इस कमेंट के बाद कार्तिक ने भी रिप्लाई किया । उन्होंने लिखा, 'ये लो रिप्लाई, कहां हैं पैसे ।'इस तरह कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब के बदले में फैंस से एक लाख रुपये की मांग की । उनके इस कमेंट ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed