टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में ज्यादातर सपना का किरदार निभाने वाले अभिनेता कृष्णा अभिषेक एक बार फिर उस एपिसोड से नदारद रहे जब उनके मामा अभिनेता गोविंदा ने एक मेहमान बनकर इस शो में शिरकत की। कृष्णा और गोविंदा के बीच काफी लंबे समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है इसलिए कृष्णा ने खुद इस एपिसोड से दूरी बनाई।
गोविंदा के आने पर कृष्णा ने नहीं लिया कपिल के शो में हिस्सा, इस वजह से आई थी रिश्ते में दरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कृष्णा चाहते हैं कि जब उनके मामा खुद उन्हें मंच पर बुलाकर सुलह करने की बात कहें, तब ही वह गोविंदा के सामने आएंगे। भले ही कृष्णा अक्सर अपने मामा गोविंदा की नकल उतारते हुए अलग-अलग जगहों पर दिख जाते हों लेकिन गोविंदा और कृष्णा के बीच अनबन काफी लंबे समय से चल रही है।
इन दोनों के रिश्ते में खटास तब और ज्यादा बढ़ गई जब कृष्णा की पत्नी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'पैसे के लिए नाचने वाला'। गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कश्मीरा के इस ट्वीट को गोविंदा से जोड़कर देखा। दरअसल, गोविंदा उस समय एक समारोह में पैसे लेकर पहुंचे थे। कश्मीरा के ट्वीट पर सुनीता ने आपत्ति जताई और उन्होंने कृष्णा के परिवार से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ दिया।
'द कपिल शर्मा शो' में हाल ही में मेहमान बनकर आए गोविंदा के एपिसोड से खुद को अलग करने के बारे में कृष्णा ने कहा कि अच्छी कॉमेडी के लिए सेट का माहौल अच्छा होना जरूरी है। उनके मामा से इस समय उनके रिश्ते ठीक नहीं है इसलिए अगर वह सेट पर सपना बनकर भी आते हैं तो भी सब कुछ खराब होने की ज्यादा आशंकाएं हैं। इसलिए, कृष्णा ने खुद को शो से दूर रखना ही उचित समझा। कृष्णा ने कहा है कि वह लॉकडाउन के दौरान भी अपने मामा से मिलने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
कृष्णा ने बताया कि जब उनका बच्चा बीमारी से अस्पताल में जूझ रहा था तब उन्होंने अपने मामा को कई फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यह सब सिर्फ एक गलतफहमी के चलते हो रहा है। कृष्णा ने कहा कि उनके मामा उमसे नहीं मिलना चाहते हैं तो वह भी अपने मामा से इस तरह नहीं मिलना चाहते। कृष्णा का कहना है कि अब तो सिर्फ कपिल शर्मा ही हैं जो उनके और उनके मामा के बीच के रिश्ते ठीक करवा सकते हैं। कृष्णा ने कहा, 'जब मामा अगली बार शो पर आएं तो मुझे बुला लें स्टेज पर। और सबके सामने सुलह करने बोलें। हालांकि, शो में दोबारा वह इतनी जल्दी नहीं आने वाले। हो सकता है कि यह मामला वर्ष 2021 में सुलझे।'
पढ़ें: ऋषि कपूर को याद कर फिर भावुक हुईं नीतू कपूर, कहा- 'मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं'