फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम जन्मभूमि पर मिलीं प्राचीन मूर्तियां, इस अभिनेता ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा

Fri, 22 May 2020 02:53 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 May 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
Actor Manoj Joshi Reaction on Idols Residue Found in Ram Janmbhumi Ayodhya
मनोज जोशी - फोटो : Social Media

राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए की जा रही खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। ये कार्य बीती 11 मई से किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर के अवशेष सहित विभिन्न कलाकृतियां, आमलक व विभिन्न प्रकार के पत्थर मिले हैं। इसके अलावा देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प, कलश और शिवलिंग भी मिला है। जो इस समय काफी चर्चा में आ गया है। वहीं अब इस मामले को लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

Actor Manoj Joshi Reaction on Idols Residue Found in Ram Janmbhumi Ayodhya
मनोज जोशी - फोटो : Social Media

राम जन्मभूमि में मिली मूर्तियों का मामला देशभर में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मनोज जोशी ने ट्वीट कर इस मामले को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

Actor Manoj Joshi Reaction on Idols Residue Found in Ram Janmbhumi Ayodhya
मनोज जोशी - फोटो : Social Media

मनोज जोशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देवी देवताओं की मूर्तियां मिलने पर खुशी जाहिर की है। मनोज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अयोध्या में आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। जय श्री राम!' मनोज का ये ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Manoj Joshi Reaction on Idols Residue Found in Ram Janmbhumi Ayodhya
मनोज जोशी - फोटो : अमर उजाला

मनोज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह- तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। लोग इस ट्वीट पर जय श्री राम लिखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
 


 
 

विज्ञापन
Actor Manoj Joshi Reaction on Idols Residue Found in Ram Janmbhumi Ayodhya
मनोज जोशी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी सरफरोश, देवदास, धूम, चुप चुप के, गरम मसाला, गोलमाल, विवाह जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके है। इसके अलावा उन्होंने कई टेलीविजन शोज में भी काम किया है। मनोज जोशी इससे पहले भी कई बार सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रख चुके हैं। वहीं मनोज राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं।

पढ़ें: बेटी की विदाई में नहीं थम रहे थे धर्मेंद्र के आंसू, वीडियो साझा कर ईशा ने यादें की ताजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed