फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिकटॉक की गिरती रेटिंग से खुश हुए मुकेश खन्ना, बोले- 'इसका बंद होना जरूरी है'

Fri, 22 May 2020 01:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna happy with the falling rating of Tiktok says should be ban
मुकेश खन्ना - फोटो : Social Media

बीते कुछ दिनों से टिकटॉक और यूट्यूब यूजर्स को लेकर बड़ी बहस चल रही है। हर कोई अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सबसे अच्छा बता रहा है। बीते दिनों फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार की ऐसी वीडियो सामने आई थी जिसमें उनपर ‘एसिड अटैक’ को बढ़ावा देने का आरोप लगा। इस वीडियो के बाद फैजल का अकाउंट बंद कर दिया गया लेकिन लोगों का गुस्सा सिर्फ इस बात से शांत नहीं हुआ। अब लोग लगातार टिकटॉक एप को रिपोर्ट कर रहे हैं जिससे इसकी रेटिंग गिर रही है। इस बीच अभिनेता मुकेश खन्ना ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Mukesh Khanna happy with the falling rating of Tiktok says should be ban
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो कहते हैं, 'दोस्तों और भी काम हैं जमाने में टिकटॉक करने के सिवाय। कोरोना की बुरी खबरों के बीच में एक अच्छी खबर आ गई है कि एक और दूसरा चाइनीज वायरस, जिसका नाम टिकटॉक है, वो टिक टॉक टिक टॉक करते हुए हमसे दूर ओझल होता चला जा रहा है। उसकी रेटिंग 4.5 से 1.3 पर आ गई है।'

Mukesh Khanna happy with the falling rating of Tiktok says should be ban
मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना आगे कहते हैं, 'मुझे खुशी है कि मेरी सलाह पर और जो लोग चाहते हैं कि टिकटॉक दूर हो जाए, उन सबकी सलाह पर हम लोग धीरे-धीरे टिकटॉक का बहिष्कार कर रहे हैं और इससे बड़ी और खुशी की खबर नहीं हो सकती। मैं कहना चाहता हूं कि आप चाइनीज प्रोडक्ट की लिस्ट में सबसे पहला नाम टिकटॉक का रखिए, उसे दूर कीजिए और आज के युवा को बिगड़ने से बचाइए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna happy with the falling rating of Tiktok says should be ban
mukesh khanna - फोटो : getty images

इस वीडियो को साझा करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा है, 'टिक टॉक टिक टॉक घड़ी में सुनना सुहावना लगता है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी का घर, मोहल्ले, सड़क, चौराहे पर चंद पलों की फेम पाने के लिए सुर बेसुर में टिक टॉक करना बेहुदगी का पिटारा लगता है। कोरोना चाइनीज वायरस है, ये सब जान चुके हैं पर टिकटॉक भी उसी बिरादरी का है ये भी जानना जरूरी है। टिकटॉक फालतू लोगों का काम है। और ये उन्हें और भी फालतू बनाता चला जा रहा है। इन बेकाबू बने वीडियोज के माध्यम से आज के युवाओं में अश्लीलता, बेहुदगी, फूहड़ता घुसती चली जा रही है। इसका बंद होना जरूरी है। खुशी है मुझे कि इसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मैं इस मुहिम के साथ हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टिक टोक टिक टोक घड़ी में सुनना सुहावना लगता है। लेकिन आज की युवा पीढ़ी का घर मोहल्ले सड़क चौराहे पर चंद पलों की फ़ेम पाने के लिए सुर बेसुर में टिक टोक करना बेहुदगी का पिटारा लगता है।कोरोना चायनीज़ वाइरस है ये सब जान चुके हैं।पर टिक टोक भी उसी बिरादरी का है ये भी जानना ज़रूरी है। टिक टोक फ़ालतू लोगों का काम है।और ये उन्हें और भी फ़ालतू बनाता चला जा रहा है।अश्लीलता, बेहुदगी, फूहड़ता घुसती चली जा रही है आज के युवाओं में इन बेक़ाबू बने विडीओज़ के माध्यम से। इसका बंद होना ज़रूरी है।ख़ुशी है मुझे कि इसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।मैं इस मुहिम के साथ हूँ।

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on


 

विज्ञापन
Mukesh Khanna happy with the falling rating of Tiktok says should be ban
कैरीमिनाटी, शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि इससे पहले मुकेश खन्ना ने यूट्यूबर कैरीमिनाटी का समर्थन किया था। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं कैरीमिनाटी का समर्थन करता हूं। जिन्होंने टिकटॉक के खिलाफ आवाज उठाई है। कैरी की वीडियो हटाना मेरे हिसाब से गलत हैं। अगर डिलीट ही करने हैं तो उन सभी वीडियोज को डिलीट कीजिए जो आपत्तिजनक होते हैं।

बेटी की विदाई में नहीं थम रहे थे धर्मेंद्र के आंसू, वीडियो साझा कर ईशा ने यादें की ताजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed