बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने घर पर ही हैं। घर पर रहते हुए इन सेलेब्स को अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं। हर कोई अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री ईशा देओल। ईशा को इस समय अपने पुराने दिन खूब याद आ रहे हैं। हाल ही में ईशा ने अपनी शादी का एक थ्रोबैक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है।
बेटी की विदाई में नहीं थम रहे थे धर्मेंद्र के आंसू, वीडियो साझा कर ईशा ने यादें की ताजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों ईशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ईशा अक्सर अपनी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ईशा ने इस बार एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देख किसी भी आंखें नम हो जाएंगी। ईशा का ये वीडियो उनकी शादी होने के बाद विदाई की रस्म का है। इस वीडियो में परिवार के बीच के कई भावुक पल आपको देखने को मिलेंगे।
वीडियो में ईशा लाल रंग की साड़ी और ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं। दुल्हन बनीं ईशा बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और ईशा की बहन अहाना भी नजर आ रहे हैं। आंखों में आंसू लिए ईशा अपने इमोशंस को काबू करने की कोशिश करती हैं। बाद में वो पिता धर्मेन्द्र को गले लगाती हैं और दोनों फूट-फूटकर रोने लगते हैं। इसके बाद ईशा अपनी मां हेमा मालिनी के गले लगती हैं और खूब रोती हैं।
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on
वीडियो में ईशा की बहन अहाना भी रोते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद सभी हंसते हुए ईशा देओल को विदाई देते हैं। इस भावुक कर देने वाले वीडियो में धर्मेंद्र का अपनी बेटी के प्रति प्यार और लगाव साफ दिखाई देता है। अपनी लाडली की विदाई में वो अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। पूरे वीडियो में धर्मेंद्र रोते हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि ईशा देओल की शादी बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां मिराया और राध्या हैं। ईशा देओल ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो धूम, एलओसी कारगिल, काल, नो एंट्री जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि उनका फिल्मी करियर अपने माता पिता की तरह सफल नहीं रहा।
पढ़ें: किसी हेयर स्टाइलिस्ट से कम नहीं इस अभिनेत्री की बहन, वीडियो देख फैंस भी कर रहे तारीफ