फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक की खबरों के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने किए ट्वीट, लिखा- 'पैसे से सच्चाई नहीं खरीदी जा सकती'

Fri, 22 May 2020 12:51 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Join Twitter To Raise Her Voice Over Divorce
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के तलाक की खबरें इन दिनों काफी जोरों पर हैं। नवाज की पत्नी ने लॉकडाउन के बीच उन्हें तलाक का नेटिस भेजा है। इस तलाक को लेकर अब तरह तरह की बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी चर्चाएं होना शुरू हो गईं। अब आलिया ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Join Twitter To Raise Her Voice Over Divorce
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने हाल ही में बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आमद दी है। आलिया ने यहां आते ही खुद के ऊपर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है। आलिया ने बताया है कि उनका ट्विटर पर आने का मकसद यही है। उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए मजबूरन ट्विटर ज्वाइन किया है। आलिया ने ट्विटर अकाउंट बनाते ही लगातार दो ट्वीट कर अपनी बात सभी के सामने रखी।

पढ़ें: बेटे वियान के जन्मदिन पर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी, बधाई देते हुए कहा- 'तुम मेरा अभिमान हो'

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Join Twitter To Raise Her Voice Over Divorce
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने अपनी बात रखते हुए पहले ट्वीट में लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी भी आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा बिल्कुल झूठा है। ऐसा लगता है कि मीडिया के कुछ सेक्शंस ने ध्यान भटकाने और इस तरह के हास्यास्पद दावे करने के लिए मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Join Twitter To Raise Her Voice Over Divorce
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आलिया ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मैंने बच्चों की खातिर अपने लिए खड़े होना, बोलना और स्ट्रॉन्ग रहना सीख लिया है। मैंने आज तक कुछ भी गलत नहीं किया। इसलिए मैं परवाह नहीं करती। हालांकि, मैं किसी को बचाने के लिए अपनी इज्जत और चरित्र को नुकसान पहुंचाने वालों की सराहना नहीं करती। पैसे से सच्चाई नहीं खरीदी जा सकती।'
 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Join Twitter To Raise Her Voice Over Divorce
आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

इसी के साथ आलिया ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ये तस्वीरें किसी पार्टी की हैं। जिसमें कई सारे लोग शामिल हुए थे। इन तस्वीरों के साथ आलिया ने कई सारे न्यूज पब्लिकेशन के पेज को टैग करते हुए लिखा है, 'ये तस्वीरें सच सामने ला देंगी। मेरी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। मैं मीडिया वालों से विनती करती हूं कि कुछ भी छापने से पहले तथ्यों को मजबूत कर लें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed