अभिनेता और निर्माता कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) पर मुंबई के बांद्रा में एफआईआर दर्ज की गई है। कमाल आर खान पर आरोप है कि दिवंगत ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। कमाल इससे पहले भी इस तरह की टिप्पणियों की वजह से चर्चा में रहे हैं।
ऋषि कपूर और इरफान खान पर इस अभिनेता ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज हुई एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनल की शिकायत के बाद कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) पर एफआईआर दर्ज की गई है। 30 अप्रैल को अपने एक ट्वीट में केआरके ने ऋषि कपूर के निधन को शराब से जोड़ते हुए एक विवादित बयान दिया था।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'हमने कमाल आर खान पर दोनों अभिनेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण एफआईआर दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ धारा 294 समेत आईपीसी के अन्य सेक्शन में भी केस दर्ज किया है।' फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच चल रही है।
सोशल मीडिया पर केआरके बहुत सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। उनकी फिल्मों की बात करें तो बॉलीवुड में 'देशद्रोही' से एंट्री की थी। इसके अलावा केआरके रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे।
बता दें कि ऋषि कपूर डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं इरफान खान भी करीब दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। उनका निधन 29 अप्रैल को हुआ था।
बाइस्कोप: सूर्यवंशम में काम करने से इन दो हीरोइनों ने किया था इंकार, जानिए क्यों रेखा ने की डबिंग