फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...

Sun, 13 Nov 2022 05:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Actor Mithun Chakraborty Wants No Biopic Over His Life Know Reasons and Full Story in Hindi
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : twitter

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय फिल्म जगत को कई शानदार फिल्में दी हैं। उनका सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान रहा है और वह अपनी मेहनत के बल पर संघर्ष करते हुए आगे बढ़े हैं। अब तक कई कलाकारों की बायोपिक बनने की बात हो चुकी है, ऐसे में उनकी बायोपिक बनने की बात होना लाजिमी है। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते हैं कि उनकी जिंदगी पर आधारित कोई फिल्म बने। उन्होंने खुद इसकी वजह भी बताई।


 

Rajkummar Rao: महज इतनी थी राजकुमार राव की पहली सैलरी, घर के सामान के लिए खर्च कर डाले थे सारे पैसे

Actor Mithun Chakraborty Wants No Biopic Over His Life Know Reasons and Full Story in Hindi
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप' में डिस्को किंग एपिसोड में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते जैसे दिन उन्होंने देखे वैसे कोई और देखे। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले शुरुआती दिनों के बारे में भी कई बातें बताते हुए यह भी खुलासा किया कि वह क्यों नहीं चाहते कि उनकी बायोपिक बने।
 

Uunchai Box Office Collection: तीसरे दिन 'ऊंचाई' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Actor Mithun Chakraborty Wants No Biopic Over His Life Know Reasons and Full Story in Hindi
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो में बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- मैं कभी नहीं चाहता कि कोई भी मेरे जीवन से गुजरे, हर किसी ने संघर्ष के दिन देखें हैं लेकिन मुझे मेरी त्वचा के रंग की वजह से अपमानित करने की कोशिश की गई। कई साल तक मेरी त्वचा की वजह से अपमान किया गया।  मैंने कई ऐसे दिन देखे हैं जब मुझे खाली पेट सोना पड़ता था और खुद मैं सोने के लिए रोता था।
 

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने खास अंदाज में जूही चावला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Mithun Chakraborty Wants No Biopic Over His Life Know Reasons and Full Story in Hindi
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : twitter

इसी के साथ अभिनेता मिथुन ने बताया कि ऐसे दिन भी होते थे जब उन्हें यह पता नहीं होता था कि अगला खाना क्या होगा और कहां सोयेंगे, इसके लिए भी सोचना पड़ता था। उन्होंने आगे कहा कि कई बार वह फुटपाथ पर भी सोए और यही वजह कि मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते कि उनकी बायोपिक बने या उनकी जिंदगी पर आधारित कोई फिल्म बने, क्योंकि उनका कहना है कि यह किसी को प्रेरित नहीं करेगी बल्कि उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देगी। इसके साथ ही उन्होंने सेट पर कहा कि सभी अपने सपनों को पूरा करने के लिए खूब प्रयास करें मैं कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है।
 

Arbaaz Khan-Malaika Arora: मम्मी और पापा में से अरहान पर किसका रहता है ज्यादा रौब? अरबाज खान ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed