फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमास की बतौर निर्देशक दूसरी बार नवाज को लेने की जिद पड़ी भारी, टूट गए भाइयों के कारोबारी रिश्ते

Sat, 07 Mar 2020 02:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 07 Mar 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui has apparently broken all ties with brother Shamas siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी - फोटो : ट्विटर

काबिल और करामाती अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक अंतर्राष्ट्रीय और देसी फिल्म निर्माताओं का पहुंचना आसान हो जाएगा। नवाजुद्दीन का काम अब उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी नहीं देखेंगे। दोनों के कारोबारी रिश्ते खत्म हो चुके हैं। और, इस बात की पुष्टि नवाजुद्दीन के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी कर दी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुबह से ही इस बात की सुगबुगाहट चल रही थी कि नवाज और शमास के रास्ते अलग हो चुके हैं। 


 

Actor Nawazuddin Siddiqui has apparently broken all ties with brother Shamas siddiqui
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix

बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच कड़वाहट एक फिल्म को लेकर पैदा हुई है जिसे नवाज के भाई शमास निर्देशित करना चाहते थे। नवाज को लेकर शमास की एक फिल्म बोले चूड़ियां भी निर्माणाधीन है। इस नई फिल्म का नाम 'चलता पुर्जा' बताया जा रहा है और इसके लिए नवाजुद्दीन तैयार नहीं हुए। दोनों में इसी बात को लेकर कई बार कहा सुनी होने की बात भी सामने आई है।

Actor Nawazuddin Siddiqui has apparently broken all ties with brother Shamas siddiqui
nawazuddin siddiqui,नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री में सुबह से शनिवार सुबह से इस बात को लेकर चर्चा रही कि दोनों में इस फिल्म को लेकर वाद विवाद ज्यादा बढ़ गया तो इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ही भाइयों ने मिलकर ये फैसला लिया कि भविष्य में दोनों के रास्ते अलग-अलग रहेंगे। कोई भी व्यावसायिक तौर पर एक दूसरे से संबंध नहीं रखेगा। इस बड़ी घटना के बाद शमास ने कथित तौर पर एक संदेश फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भेजा जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बिजनेस मैनेजर का पद छोड़ने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui has apparently broken all ties with brother Shamas siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा और डायरेक्टर रितेश बत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो

गौरतलब है कि जब से नवाज ने सिनेमा में कदम रखा है, शमास पहले दिन से ही नवाज के बिजनेस मैनेजर का पद संभाले हुए थे। इस बारे में जब अमर उजाला ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की और कहा, “वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मैनेजर के तौर पर काम किया करते थे, अब वह निर्देशन पर अपना ध्यान दे रहे हैं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed