फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निहारिका से संबंध और वेट्रेस के साथ वन नाइट स्टैंड तक, नवाजुद्दीन ने खोली अपनी 'जिंदगी की किताब'

Tue, 24 Oct 2017 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 Oct 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin siddiqui's opens his secret about life and relations
कुछ महीनों पहले फिल्मकार अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक पूर्व मिस इंडिया के बीच अफेयर की बातें कही थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद बात ऐसी फैली मानो जंगल में आग। 


'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से कामयाबी का स्वाद चखने वाले इस एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में अब आप वो सबकुछ जान सकते हैं जो जानना चाहते हैं क्योंकि अब उनकी भी जिंदगी खुली किताब बन चुकी है। अपने से छोटी एक्ट्रेस के साथ अफेयर, विदेश में महिला वेटर से सेक्स जानिए वो सबकुछ जो आप नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी इस बायोग्राफी में बेझिझक बता रहे हैं....
Actor Nawazuddin siddiqui's opens his secret about life and relations
25 अक्टूबर को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी मैन' लॉन्च होने वाली है। इस बायोग्राफी में नवाज ने बेझिझक अपनी जिंदगी और उससे जुड़े किस्सों को पाठकों तक पहुंचाया है।

इस बायोग्राफी में नवाज ने बेझिझक अपनी जिंदगी और उससे जुड़े किस्सों को पाठकों तक पहुंचाया है। अपनी एक्टिंग में रिस्क लेने वाले नवाज ने अपनी जिंदगी में भी बहुत से रिस्क लिए हैं। खासकर औरतों से उनके संबंध कभी मीठे तो कभी बहुत तीखे रहे हैं। नवाज की बायोग्राफी से ही जानते हैं उनकी जिंदगी के 5 सबसे बड़े रिलेशनशिप खुलासे...
Actor Nawazuddin siddiqui's opens his secret about life and relations
को-एक्ट्रेस निहारिका सिंह के साथ अफेयर
अपनी इस किताब में नवाज ने बताया है कि 2012 में आई आशिम अहलुवालिया की फिल्म 'मिस लवली' की एक्ट्रेस निहारिका सिंह से उनके संबंध थे। घर में रखी गई मटन पार्टी कब किचन से बेडरूम तक पहुंच गई, इसका दोनों को ही होश न था। 

निहारिका उनके प्यार में दीवानी हो गई थी लेकिन नवाज निहारिका को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए यूज करते रहे। ये बात निहारिका को समझ में आ गई थी। इसीलिए एक वक्त तक इस रिश्ते को निभाने के बाद उसने नवाज से रिश्ता तोड़ लिया था। नवाज खूब रोए, गिड़गिड़ाए लेकिन निहारिका नहीं मानी। इस तरह से उनका रिश्ता वहीं खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Nawazuddin siddiqui's opens his secret about life and relations
होटल वेट्रेस से करने वाले थे शादी
निहारिका से मुलाकात से पहले ही नवाज 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी सफलता की कहानी लिख चुके थे। बायोग्राफी में जिक्र करते हुए नवाज ने बताया अब उन्हें लोग पहचानने लगे थे। इसी दौरान न्यूयॉर्क में एक वेट्रेस ने उन्हें पहचान लिया और इस तरफ नवाज और उसमें बातचीत शुरू हुई। बातचीत कब बार से उठकर होटल रूम के अंदर पहुंच गई पता ही नहीं चला।

नवाज के प्यार में पागल सुजैन इंडिया आकर नवाज के साथ भी रहती थी। उनके वापस जाने के बाद नवाज को सुजैन के ईमेल आते रहे जिनके बारे में निहारिका को पता चल गया। उन ईमेल का जवाब निहारिका देतीं, फिर निहारिका की वजह से उन्हें सुजैन से सारे संबंध खत्म करने पड़े. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लिखा है कि मुझे इन संबंधों में किसी की परवाह थी तो सिर्फ अपनी।
विज्ञापन
Actor Nawazuddin siddiqui's opens his secret about life and relations
अपनी जिंदगी में आईं दूसरी लड़कियों के बारे में भी नवाज लिखते हैं कि उनके लगातार पूछे जाने वाले सवालों से कई बार मैं बहुत परेशान हो जाया करता था। जाहिर है कि गर्लफ्रेंड आपसे कुछ प्यारी बातों की उम्मीद करती हैं जो कि प्रेमियों के बीच होती हैं। लेकिन मैं बहुत ज्यादा स्वार्थी था। मेरा लक्ष्य सीधा था। उसके घर जाऊँ, अपना काम करूं और निकल जाऊं। मैं बहुत ज्यादा लवी-डवी नहीं कर सकता था।

शादी से पहले इस तरह से कई किस्सों का खुलासा नवाज ने अपनी इस बायोग्राफी में किया है। नवाज के साथ इसे जर्नलिस्ट रितुपर्णा चैटर्जी ने लिखा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed