फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sita Ramam: 'सीता रामम' के प्रमोशनल इवेंट पर पहुंचे अभिनेता प्रभास, मृणाल ने खास अंदाज में कहा शुक्रिया

Thu, 04 Aug 2022 01:50 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Actor Prabhas attend promotional event of Sita Ramam, actress Mrunal thakur says thanks via post
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, अभिनेता प्रभास व फिल्म सीता रामम टीम के अन्य सदस्य - फोटो : insta

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म से वह साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। सीता रामम एक लव स्टोरी होगी, जिसमें एक्ट्रेस के अपोजिट अभिनेता दलकीर सलमान  भी नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वहीं मृणाल और दलकीर सलमान दोनों ही फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब फिल्म रिलीज से पहले के प्रमोशनल इवेंट के मौके पर अभिनेता प्रभास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है, जिसकी तस्वीरें मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं और अभिनेता प्रभास व पूरी टीम को शुक्रिया कहा है।

Actor Prabhas attend promotional event of Sita Ramam, actress Mrunal thakur says thanks via post
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, अभिनेता प्रभास व फिल्म सीता रामम टीम के अन्य सदस्य - फोटो : insta

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम से प्रमोशनल इवेंट की जो तस्वीरें साझा की हैं। उनमें से एक में प्रभास को 'सीता रामम' की एडवांस बुकिंग का डेमो टिकट हाथ में लिए देखा जा सकता है। वहीं साथ में टीम के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने लिखा- "कितनी यादगार रात है! धन्यवाद प्रभास और टीम सीता रामम आप लोग सबसे अच्छे हैं।"

Actor Prabhas attend promotional event of Sita Ramam, actress Mrunal thakur says thanks via post
प्रभास, मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर - फोटो : insta

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। जो 80 और 60 के दशक में की एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता सलमान एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Prabhas attend promotional event of Sita Ramam, actress Mrunal thakur says thanks via post
सीता रामम - फोटो : insta

'हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित फिल्म सीता रामम' स्वप्न सिनेमा बैनर सहित अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित और वैजयंती मूवीज द्वारा प्रस्तुत है। स्टार कास्ट की बात करें तो 'सीता रामम' में सलमान दलकीर के अलावा, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं तो वहीं सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और धारुन भास्कर आदि भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत हिंदी में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed