फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

koffee with Karan 7: करण जौहर ने दी आमिर को टेंशन! एक्टर बोले- शो शुरू करने से पहले ही ये तो...

Thu, 04 Aug 2022 01:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Aug 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
koffee with Karan 7: Karan ask question to Aamir Khan About Laal Singh Chaddha actor says you giving tension
आमिर खान-करीना कपूर-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के इस बार के एपिसोड में अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर ने बतौर मेहमान शिरकत की। करण जौहर ने बड़े ही शानदार अंदाज में दोनों सितारों का स्वागत किया। बता दें कि इस खास एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है कि इसे निर्धारित समय से पहले ही प्रसारित किया गया है। शो में आमिर खान और करीना कपूर ने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। साथ ही अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की मेकिंग और रिलीज को लेकर भी चर्चा की।

koffee with Karan 7: Karan ask question to Aamir Khan About Laal Singh Chaddha actor says you giving tension
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया

बेबो के नाखून तो आमिर के ड्रेस पर किया कमेंट
आमिर और करीना ने जैसे ही शो में एंट्री ली, करण जौहर ने सबसे पहले आमिर खान के लुक पर कमेंट किया और उनकी ड्रेस की तारीफ की। करण ने कहा, 'आमिर आपका यह लुक किससे इंस्पायर है? तुमने पूरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।' आमिर खान ने कहा, 'मैं ऐसे ही कंफर्टेबल रहता हूं।' इसके बाद करण जौहर का ध्यान करीना कपूर के नाखूनों पर गया। दरअसल, करीना रंग-बिरंगी नेल पेंट लगाकर शो में पहुंचीं। करण ने जब हंसते हुए पूछा कि बेबो अपने नाखूनों के बारे में बताइए तो करीना ने कहा, 'ये मेरी लाइफ का प्रतिनिधित्व करते हैं। कलरफुल। रेनबो, वाइब्रेंट।'

koffee with Karan 7: Karan ask question to Aamir Khan About Laal Singh Chaddha actor says you giving tension
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' पर की चर्चा
इसके बाद करण जौहर ने आमिर और करीना की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर बातचीत शुरू की। करण जौहर ने पूछा, 'मैंने आपकी इस फिल्म का ट्रेलर देखा है। यह 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। तो आप कैसा प्रेशर फील कर रहे हैं, क्योंकि उस फिल्म को छह एकेडमी अवॉर्ड मिले।' इस पर आमिर खान ने कहा, 'क्या क्या टेंशन देता है यार ये फिल्म रिलीज से पहले ही।' इसके बाद आमिर खान ने बताया कि अतुल कुलकर्णी ने करीब 14 साल पहले दो सप्ताह में इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिख दिया था। फिर उन्होंने मुझे यह बात बताई तो मेरा पहला सवाल यही था कि इसे कौन बनाएगा? मैं खुद यह समझ रहा था कि इस फिल्म का रीमेक बड़ी हिम्मत का काम है। इसलिए, मैंने दो साल तक तो इसकी कहानी सुनी ही नहीं। इस फिल्म के लिए खुद को मनाने में मुझे करीब आठ साल लगे हैं। इसे पूरा बनाने में 14 साल के करीब लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
koffee with Karan 7: Karan ask question to Aamir Khan About Laal Singh Chaddha actor says you giving tension
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर ने कही दिल टूटने की बात
आमिर खान की बात सुनने के बाद करण जौहर ने कहा, 'अब तुम इतिहास रचने वाले हो।' इस पर आमिर ने कहा कि स्ट्रेस में हूं। आमिर ने आगे कहा, 'जब फिल्म बनाते हैं और विजुअल देखते हैं तो वास्तव में पता चलता है कि हमने जो फिल्म बनाई है, हम उसके कितना नजदीक आए हैं तो इस फिल्म को देखकर भी मुझे यही लग रहा है कि हम इसके काफी नजदीक आए हैं। मैं खुश हूं। मुझे नर्वसनेस इसलिए ज्यादा हो रही है, क्योंकि लग रहा है कि हमने अच्छी फिल्म बनाई है। लेकिन, लोगों को अच्छी नहीं लगी, तो दिल टूट जाएगा।   

विज्ञापन
koffee with Karan 7: Karan ask question to Aamir Khan About Laal Singh Chaddha actor says you giving tension
आमिर खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने दिया स्क्रीन टेस्ट
शो के दौरान करण जौहर ने आमिर से पूछा कि इस फिल्म के लिए क्या करीना तुम्हारी पहली पसंद नहीं थीं? इस पर आमिर ने कहा, 'नहीं! ऐसा नहीं है। दरअसल फिल्म में  दोनों के कैरेक्टर्स की जर्नी 18 से 50 साल की है। मैं सोच रहा था कि डिएजिंग जितना कम हो उतना अच्छा। सिर्फ मेरी डिएजिंग हो, तो हम यंग और ओल्डर लुक के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे। इस दौरान एक वीडियो देखा, उसमें जो लड़की थी वो हमें अच्छी लगी। लेकिन, फिर करीना को देखा तो वो वैसी लगी। तभी समझ आया कि करीना इस रोल के लिए परफेक्ट है। इसके बाद करण जौहर ने करीना से पूछा, 'तुमने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है, कैसा लगा?' तुम्हारे ईगो पर बात आई? इस पर करीना ने कहा, 'मुझे स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था और पहली बार देना पड़ा था। ईगो जैसी तो कोई बात नहीं लगी, बस नर्वस थी।' इसके बाद करीना के स्क्रीन टेस्ट वाली बात पर आमिर ने सफाई पेश करते हुए कहा, 'हमने टेस्ट लेकर यह नहीं देखा कि एक्टिंग आती है या नहीं। टेस्ट यह देखने के लिए था कि कैरेक्टर में फिट है या नहीं। और ये एकदम फिट रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed