{"_id":"62eac70498ff4d3d3e1e082c","slug":"actress-pranitha-subhash-reacts-trolls-criticising-her-photo-sitting-near-husband-feet-for-bheemana-amavasya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pranitha Subhash: प्रणिता सुभाष ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोली- स्टार का मतलब ये नहीं कि परंपरा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pranitha Subhash: प्रणिता सुभाष ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोली- स्टार का मतलब ये नहीं कि परंपरा...
साउथ अभिनेत्री प्रणिता सुभाष अपने काम के लिए तो जानी ही जाती हैं, इसके अलावा वह अभिनय से हटकर मुद्दों पर भी अपनी मुखर राय रखती हैं। फिलहाल इस समय एक्ट्रेस अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने भीमना अमावस्या पर अपने इंस्टाग्राम से पूजन करते हुए तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें एक्ट्रेस जमीन मैं बैठी दिखाई दे रही थीं, जबकि उनके पति कुर्सी पर थे और उनके पैर थाली में रखे हुए थे। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फिलहाल अब प्रणिता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्रोल्स को जवाब दिया है।
2 of 5
प्रणिता सुभाष
- फोटो : insta
अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि "जिंदगी में हर चीज के दो पहलू होते हैं, लेकिन इस केस में 90 प्रतिशत लोगों के पास अच्छी बातें हैं कहने के लिए। बाकी पर मैं ध्यान नहीं देती,"। इसके आगे उन्होंने कहा- मैं एक कलाकार हूं और हमारा फील्ड ग्लैमर हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उन रिचुअल को फॉलो नहीं करूंगी, जिनमें मैं पली-बढ़ी हूं।
3 of 5
प्रणिता सुभाष
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस प्रणिता ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से परंपराओं में विश्वास करती हैं। उनके कजिन्स, पड़ोसी और दोस्तों ने भी ये पूजा की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पिछले साल भी पूजा की थी लेकिन तस्वीरें इसी साल साझा की हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इसमें कुछ भी नया नहीं है, मैं हमेशा से एक ट्रेडिशनल लड़की रही हूं, इसलिए परंपरा, मान्यताएं और परिवार से जुड़ी चीजों को मानती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रणिता सुभाष
- फोटो : insta
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें शुरू से ही पारिवारिक रहना पसंद है, क्योंकि वह संयुक्त परिवार में रही हैं और हमेशा से ही दादी-नानी और आंटी अंकल आदि के बीच में रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म बहुत ही खूबसूरत कॉनसेप्ट है, जो सबको पास लाता है और मैं इसमें काफी विश्वास रखती हूं। प्रणिता कहा कि फॉरवर्ड या मॉर्डन सोच का मतलब ये नहीं कि हम अपनी जड़ें भुला दें। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने के सवाल पर प्रणिता सुभाष ने कहा कि इसमें डिबेट करने वाली कोई बात नहीं है, हम सब एक दूसरे की सेहत और अच्छे रहने की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रणिता सुभाष
- फोटो : insta
बात करें अभिनेत्री की निजी जिंदगी की तो उन्होंने 30 मई, 2021 में कारोबारी नितिन राजू संग शादी की थी। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी की जन्म दिया और हाल ही में उन्होंने अपनी नन्ही परी की तस्वीरे साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने बेटी का नाम 'अरना' रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।