फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shanaya Kapoor: शनाया को आई नानी की याद! सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि...

Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Kapoor daughter Shanaya Kapoor remember her Granny says she calls me papaya
शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, मगर मीडिया की सुर्खियों में रहना बखूबी जान गई हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने स्टाइलिश पोस्ट साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर शनाया अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। 

Sanjay Kapoor daughter Shanaya Kapoor remember her Granny says she calls me papaya
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि शनाया कपूर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बेधड़क' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। शनाया के अलावा, इस फिल्म में लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में शनाया के फैंस जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से रूबरू होती रहती हैं। हाल ही में शनाया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने अपनी नानी को याद किया है।

Sanjay Kapoor daughter Shanaya Kapoor remember her Granny says she calls me papaya
शनाया कपूर - फोटो : Instagram

बता दें कि शनाया ने अपनी पोस्ट में कुल सात तस्वीरें साझा की हैं। वह किसी कैफे में बैठी हैं। लेकिन, जिस जगह हैं वहां चारों तरफ हरियाली है। शनाया ने पपीता के पेड़ के पास खड़े होकर तस्वीरें क्लिक कराई हैं। तस्वीर में वह कॉफी का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं। शनाया ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट में साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन लिखा है। शनाया ने लिखा है, 'शनाया पपाया। मेरी नानी मुझे यही कहकर बुलाती हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Kapoor daughter Shanaya Kapoor remember her Granny says she calls me papaya
शनाया कपूर - फोटो : instagram

शनाया कपूर की इस तस्वीर पर फैंस ने काफी शानदार प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी शनाया के लिए प्यारा सा कमेंट लिखा है। सुहाना ने लिखा है, 'क्यूटीपाई'। वहीं शनाया की मां महीप कपूर ने लिखा है, 'माय शनाया पपाया।' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'मैं तो कंप्यूज हूं कौन-सा पपाया देखूं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'स्मार्ट गर्ल।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed