{"_id":"602251fc8ebc3e74af5c31de","slug":"actor-rajiv-kapoor-dies-at-58-rajiv-kapoor-affair-with-prem-rog-actress-padmini-kolhapure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajiv Kapoor Death News: शूटिंग के दौरान पद्मिनी पर लट्टू हो गए थे राजीव कपूर, राज कपूर की धमकी के बाद टूट गया दोनों का रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajiv Kapoor Death News: शूटिंग के दौरान पद्मिनी पर लट्टू हो गए थे राजीव कपूर, राज कपूर की धमकी के बाद टूट गया दोनों का रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 09 Feb 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajiv kapoor, padmini kolhapure
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। ऋषि कपूर की मौत को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि अब एक्टर राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का हार्टअ टैक से निधन हो गया है। राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) ने 1983 में 'एक जान हैं हम' फिल्म से डेब्यू किया था. लेकिन 'राम तेरी गंगा मैली' उनकी सबसे यादगार फिल्म रही, जिसमें वह मंदाकिनी के साथ नजर आए थे। राजीव का नाम उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे से भी जुड़ा।
2 of 5
राजीव कपूर
- फोटो : instagram/neetu54
राजीव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक बनकर की थी। सबसे पहले वह आरके बैनर के तले बनी फिल्म 'बीवी ओ बीवी' के निर्देशक राहुल रवैल के सहायक निर्देशक रहे।इसके बाद खुद राज कपूर ने ही उन्हें अपने साथ एक सहायक निर्देशक के तौर पर रखा।
3 of 5
प्रेम रोग
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर ने जब ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म 'प्रेम रोग' को निर्देशित किया, उस समय राजीव उनके सहायक रहे। एक सहायक निर्देशक का काम करते हुए राजीव इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी से प्रेम करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेम रोग
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार का यह सिलसिला शूटिंग के दौरान ही शुरू हुआ था। शूटिंग के दौरान ब्रेक मिलने पर राजीव और पद्मिनी में खूब बातचीत होती थीं। राज कपूर जब राजीव को बुलाते तो वह अक्सर पद्मिनी के मेकअप रूम से ही निकलते हुए पाए जाते थे। यह सब बातें मीडिया में फैल गईं और कई मैगजीनों ने इन घटनाओं के बारे में लिखा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेम रोग
- फोटो : सोशल मीडिया
यह सभी चीजें राज कपूर को अच्छी नहीं लगीं। उन्होंने पद्मिनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि अगर वह इस फिल्म में काम करना चाहती हैं तो उन्हें राजीव का साथ छोड़ना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें यह फिल्म छोड़नी होगी। पद्मिनी ने फिल्म का ही चुनाव किया। इस तरह दोनों का साथ इस फिल्म के साथ ही खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।