फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई उमंग लेकर ऋषिकेश पहुंचीं भूमि, ‘दम लगा के हइशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी कामयाबी की उम्मीद

Tue, 09 Feb 2021 03:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 09 Feb 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar drops BTS from the sets of Badhaai Do with Rajkummar Rao
bhumi pednekar - फोटो : instagram

कुदरत की खूबसूरती को बरकरार रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार काम करती रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों उत्तराखंड की वादियों का आनंद ले रही हैं। रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हादसे से वह परेशान दिखीं। भूमि लगातार कहती रही हैं कि भविष्य को बचाना है तो पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। वह उत्तराखंड में अपनी फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग करने पहुंची हैं और अब देहरादून से ऋषिकेश पहुंच चुकी हैं। यह जगह उनके लिए काफी सौभाग्यशाली रही है।

Bhumi Pednekar drops BTS from the sets of Badhaai Do with Rajkummar Rao
bhumi pednekar - फोटो : instagram

ऋषिकेश पहुंचने की अपनी खुशी के बारे में भूमि बताती हैं, “ऋषिकेश का मेरे दिल में विशेष स्थान है और यह मेरे लिए बेहद लकी साबित हुआ है। मैंने इस खूबसूरत जगह में अपनी डेब्यू फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ के लिए शूटिंग की थी। उसके बाद ‘शुभ मंगल सावधान’ के लिए भी यहीं शूटिंग की, और ये दोनों फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं। अब मैं ‘बधाई दो’ के लिए ऋषिकेश में एक बार फिर शूटिंग करने जा रही हूं, और मुझे यकीन है कि यह शहर तीसरी बार मेरा लकी चार्म बनेगा।”

Bhumi Pednekar drops BTS from the sets of Badhaai Do with Rajkummar Rao
bhumi pednekar - फोटो : instagram

‘दम लगा के हइशा’ में भूमि पेडनेकर की जोड़ी आयुष्मान खुराना के साथ बनी थी और इसी फिल्म ने आयुष्मान का करियर भी पटरी पर ला दिया था। दोनों की अगली फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ में भी भूमि के किरदार को लोगों ने काफी सराहा था। अब फिल्म ‘बधाई दो’ में भूमि की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनी है। राजकुमार राव को ही हिंदी सिनेमा में कथ्य आधारित सिनेमा (कंटेंट ड्रिवेन सिनेमा) का नई सदी का पोस्टर ब्वॉय माना जाता है। आयुष्मान खुराना ने भी इसी लीक पर चलकर खुद को दमदार अभिनेता के रूप में स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar drops BTS from the sets of Badhaai Do with Rajkummar Rao
bhumi pednekar - फोटो : फाइल

वहीं, ऋषिकेश की यात्रा को लेकर भूमि के मन में बहुत सारी यादें हैं। वह कहती हैं, “मैं इस शहर की फिजा में घुल जाने को लेकर वाकई रोमांचित हूं क्योंकि इस शहर से इतनी सारी यादें बसी हुई हैं। मैं जब भी ऋषिकेश गई, वहां के लोगों ने हमेशा मुझे ढेर सारा प्यार दिया है। एक बार फिर मैं उनकी गर्मजोशी से भरी मेजबानी की राह देख रही हूं। एक अरसा गुजर चुका है। मैं ऋषिकेश लौटने और पुरानी यादों को ताजा करने, वही प्यार हासिल करने तथा शहर के बेमिसाल लोकल फूड का आनंद लेने के लिए बेताब हूं।”

विज्ञापन
Bhumi Pednekar drops BTS from the sets of Badhaai Do with Rajkummar Rao
bhumi pednekar - फोटो : social media

भूमि अपनी अगली फिल्में बहुत ही सावधानी से चुन रही हैं। इस समय उनकी बस यही एक फिल्म ‘बधाई दो’ ही निर्माणाधीन है। हाल ही में उन्होंने सुजॉय घोष की बतौर निर्माता बन रही एक फिल्म को भी ना कहा है। भूमि की लगातार पिछली तीन फिल्में दर्शकों को रिझाने में नाकाम रहीं और इसी के चलते भूमि अब अपनी फिल्मों के चयन पर खासा ध्यान दे रही हैं।

पढ़ें: मंदाकिनी को बोल्ड सीन से मिला स्टारडम लेकिन फ्लॉप हो गए राजीव कपूर, पिता से जिंदगी भर रही कड़वाहट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed