{"_id":"60224f5a8ebc3ed6527f8376","slug":"rajeev-kapoor-dies-actor-rajiv-kapoor-passes-away-at-58-raj-kapoor-relationship-with-son-rajiv-was-bad-because-of-mandakini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajiv Kapoor dies: मंदाकिनी को बोल्ड सीन से मिला स्टारडम लेकिन फ्लॉप हो गए राजीव कपूर, पिता से जिंदगी भर रही कड़वाहट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajiv Kapoor dies: मंदाकिनी को बोल्ड सीन से मिला स्टारडम लेकिन फ्लॉप हो गए राजीव कपूर, पिता से जिंदगी भर रही कड़वाहट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में 'शोमैन' के नाम से मशहूर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे अभिनेता राजीव कपूर उर्फ चिंपू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रणधीर कपूर ने भाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की है, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके।' राजीव ने फिल्मों में रहकर इतना नाम नहीं कमाया है जितना उन्होंने विवादों में रहकर अपनी पहचान बनाई।
2 of 5
राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : Twitter
अपने पूरे अभिनय करियर में उन्होंने कोई 10 से 12 फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उनकी सिर्फ एक फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ही सुपरहिट हो पाई। हालांकि, इसका भी श्रेय राजीव कपूर नहीं बल्कि इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मंदाकिनी ले उड़ीं। इस वजह से राजीव का मनोबल भी टूटा और उनमें चिड़चिड़ापन भी बढ़ गया।
3 of 5
rajiv kapoor
लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बाद जब राजीव को उनके पिता राज कपूर ने अपनी फिल्म में लेने की बात कही तो वह फूले नहीं समाए। दरअसल राज कपूर ने राजीव को 'राम तेरी गंगा मैली' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कहा था। राजीव ने हंसी खुशी पूरी फिल्म की। फिल्म रिलीज हुई और फिल्म सुपरहिट भी रही। लेकिन, इसका फायदा राजीव को कतई नहीं मिल पाया। दरअसल, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी ने सारी सुर्खियां बटोर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजीव की ये पहली फिल्म सुपरहिट रही, इस बात की उन्हें खुशी जरूर थी। लेकिन, उस फिल्म का फायदा उन्हें बिल्कुल नहीं मिल पाया, इस बात से उनके अंदर नाराजगी पैदा हो गई। वह अपने पिता से लगे रहते थे कि उस दिन का फायदा उन्हें बिल्कुल नहीं मिला है इसलिए उन्हें अपनी किसी दूसरी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का मौका दें। हालांकि, राज कपूर उनकी इस बात पर कभी ध्यान नहीं देते थे।
विज्ञापन
5 of 5
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
- फोटो : File Photo
इस चक्कर में राजीव के अंदर अपने पिता के प्रति मनमुटाव पैदा हो गया और दोनों के बीच में दूरियां भी बन गई थीं। इसके बाद राज कपूर ने अपनी किसी भी फिल्म में राजीव को नहीं लिया। आज भी एक्टर राजीव कपूर को उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई के लिए जाना जाता है। इसके बाद एक्टर के तौर पर वे कुछ फिल्मों में नजर आए मगर उनका करियर नहींं चला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।