स्टार स्पोर्ट्स चैनल ने अभिनेता और खेलप्रेमी रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इनक्रेडिबल लीग के इस सीजन में सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए रणवीर सिंह अपने अंदाज से न केवल लोगों को खेलों से जोड़ेंगे बल्कि खेल और मनोरंजन की एक नया धारा का भी सृजन करने की कोशिश करेंगे। बतौर सूत्रधार रणवीर का ये धमाकेदार सफर शुरूआती हफ्ते शुक्रवार 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है।
Ranveer Singh: रणवीर ने संभाला युवाओं को खेलों की तरफ रिझाने का मोर्चा, बने स्टार स्पोर्ट्स के ब्रांड एंबेसडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार स्पोर्ट्स के साथ रणवीर सिंह का ये सहयोग काफी अहम है। रणवीर की लोकप्रियता और खेलों के लिए उनका प्यार जगजाहिर है उनकी इस विशाल छवि के जरिए चैनल की कोशिश उन दर्शकों को खुद से जोड़ने की है जो खेलों के साथ अभी तक गहरा नाता नहीं बना सके हैं। स्टार स्पोर्ट्स का ये मिशन रहा है कि खेलों को प्रति लोगों की दीवानगी और उनके जुनून को बढ़ावा देकर भारत की छवि को एक स्पोर्टिंग नेशन के तौर पर और भी ज्यादा मजबूत किया जाए।
इसे भी पढ़ें- The Elephant Whisperers: ऑस्कर विजेता फिल्म की निर्माता निर्देशक से मिले पीएम, कही यह बात
स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर रणवीर सिंह कहते हैं, "स्टार स्पोर्ट्स एक ऐसा ब्रांड है जो भारत में खेलों का पर्याय है। एक खेल प्रेमी के रूप में, एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना जिसने भारत में खेलों को लेकर एक नये नजरिए को पेश किया जो कि मेरे लिए ये बहुत खास है। वर्ल्ड स्पोर्ट्स के ढेरों यादगार लम्हों को स्टार स्पोर्ट्स पर देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और अब इस शानदार सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।“
वहीं डिज्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता के मुताबिक, ‘भारत में स्पोर्ट्स बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन इसको बढ़ावा देने के लिए लगातार कुछ ना कुछ प्रयास होते रहने चाहिए। रणवीर सिंह में हमें एक डाई-हार्ड स्पोर्ट्स फैन, समर्पित किस्सागो और असाधारण एंटरटेनर की झलक मिलती है। सबसे बड़ी बात ये है कि वह अपनी इस खूबी का इस्तेमाल खेलों की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए करना चाहते हैं। रणवीर के साथ जुड़कर हमारी कोशिश यही है कि उनकी लोकप्रियता और कहानी कहने की उनकी प्रभावशाली अदा के जरिए हम खेलों में भी वही जादू जगा सकें।‘
स्टार स्पोर्ट्स और रणवीर सिंह के इस सफर की शुरुआत टाटा आईपीएल 2023 (31 मार्च - 2 अप्रैल) के ओपनिंग वीकेंड से देखने को मिलेगी और फिर पूरे टूर्नामेंट के दौरान नए-नए सितारों के उभरने की कहानी और हर दिन बनते रोमांच को रोचक तरीके से जानने को भी मिलेगी। इस खूबसूरत सफर में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल, प्रीमियर लीग, प्रो कबड्डी, एशिया कप और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सहित नेटवर्क पर आने वाले प्रमुख खेल आयोजन भी शामिल हैं।