बॉलीवुड में अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के बाद अब ऋषि कपूर भी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। बता दें कि इरफान खान को ट्यूमर हुआ और वो लंदन में इसका इलाज करा रहे हैं। सोनाली बेंद्रे को हाईस्टेज मेटास्टेटिक कैंसर हुआ और वो इलाज के न्यूयॉर्क चली गईं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर बिना अपनी बीमारी का खुलासा किए चार दिन पहले अमेरिका इलाज के लिए चले गए। ऐसे में 1 अक्टूबर को उनकी मां कृष्णा का देहांत हो गया जहां वह अपनी मां को आखिरी बार देख भी नहीं सके। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह और बेटे रणबीर कपूर अमेरिका में हैं।
कृष्णा के निधन के बाद कपूर फैमिली के लिए एक और बुरी खबर, ऋषि कपूर को हुआ थर्ड स्टेज का कैंसर
बता दें कि बॉलीवुड बबल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर को थर्ड स्टेज का कैंसर हुआ है। इस का बात का खुलासा कपूर फैमिली के एक करीबी सदस्य ने किया है। कैंसर के अलावा ऋषि को कमर में दर्द की भी बड़ी शिकायत है इसलिए उनके कैंसर के इलाज में बड़ी सावधानी बरती जा रही है।
Hello all! I am taking a short leave of absence from work to go to America for some medical treatment. I urge my well wishers not to worry or unnecessarily speculate. It’s been 45 years “plus”of wear and tear at the movies. With your love and good wishes,I will be back soon!
रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर एक्ट्रेस जूही चावला के साथ किसी फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे जिसे रोक दिया गया है। जूही और ऋषि सुपरहिट फिल्म 'बोल राधा बोल' में एक साथ नजर आए थे।
बता दें कि हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया । वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सुबह 5 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनका निधन हो गया । कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई ।
मां कृष्णा की अर्थी के आगे-आगे बड़े बेटे रणधीर कपूर कलश लेकर चल रहे थे। करीना भी उनके साथ थीं । बता दें कि ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए । वहीं, बॉलीवुड के बड़ी-बड़ी हस्तियां कृष्णा कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंची।