आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सईद जाफरी की जयंती (8 जनवरी 1929)है। बचपन में ही सईद जाफरी को अभिनय से लगाव हो गया था। बड़े होने पर उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर बनाया और आगे चलकर एक सफल अभिनेता साबित हुए। सईद जाफरी की जयंती पर जानिए, अभिनेता के छह दशक लंबे फिल्मी करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
Saeed Jaffrey: पर्दे पर सफल-उम्दा अभिनेता सईद जाफरी, निजी जीवन में रहे असफल, जानिए क्या रही वजह?
आज बॉलीवुड के कलाकार हॉलीवुड फिल्मों में काम करते हैं तो इसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। लेकिन 60 के दशक में सईद जाफरी ने ब्रिटिश, अमेरिकन फिल्मों में अभिनय किया और खूब वाहा-वाही भी हासिल की। साथ ही हिंदी सिनेमा में भी वह उम्दा अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतरीन ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्में की
सईद जाफरी का फिल्मी करियर लगभग 6 दशक लंबा रहा है, उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में कीं, जिनमें ब्रिटिश, अमेरिकन और हिंदी फिल्में शामिल रहीं। सई जाफरी ने ‘दी विल्बी कांस्पीरेसी’, ‘दी मैन हू वुड बी किंग’, ‘स्फिंक्स’, ‘अ पैसेज टू इंडिया’ जैसी हॉलीवुड फिल्में कीं। वहीं रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’,‘चश्मे-बद्दूर’, हीना’, ‘दिल’ और ‘मासूम’ जैसी हिंदी फिल्मों के जरिए सईद ने अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सईद जाफरी ब्रिटिश, कनाडाई फिल्म अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले एशियाई कलाकार भी रहे।
ये खबर भी पढ़ें:Nanda: बेमन से फिल्मों में आई थीं अभिनेत्री नंदा, पहले प्यार की मौत के बाद जीवन भर रहीं अविवाहित
राज कपूर की फिल्मों से घर-घर फेमस हुए
अगर भारत में दर्शकों के बीच सईद जाफरी के मशहूर होने की बात की जाए तो राज कपूर की फिल्मों ने उन्हें यह मौका दिया। वह राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ और ‘हिना’ का हिस्सा रहे। इन फिल्मों में निभाए, उनके किरदार दर्शकों के मन में हमेशा के लिए बस गए।
कियारा आडवाणी से रिश्ता
सईद जाफरी के परिवार के कुछ सदस्य इस समय भी बॉलीवुड में एक्टिंग कर रहे हैं। जैसे कियारा आडवाणी, सईद जाफरी की रिश्तेदार लगती हैं। कियारा की मां, सईद जाफरी के बड़े भाई हामिद की बेटी हैं। इस तरह से कियारा रिश्ते में सईद जाफरी की नातिन लगीं। सईद की अपनी बेटी सकीना भी हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Sagarika Ghatge: असल जीवन में भी हॉकी खिलाड़ी रही हैं 'चके दे इंडिया' की प्रीति, राजघराने से है खास रिश्ता
निजी जीवन से जुड़ा विवाद
सईद जाफरी का फिल्मी करियर खूब सफल रहा लेकिन वह निजी जीवन में एक असफल पति और पिता साबित हुए। दरअसल, वह अपनी पहली पत्नी मधुर के घरेलु व्यवहार के कारण परेशान रहते थे, क्योंकि सईद पर ब्रिटिश रंग चढ़ गया था, वह पत्नी को भी मॉडर्न अंदाज में देखना चाहते थे। इस वजह से दोनों के रिश्ते में दूरी आईं। सईद ने पत्नी को तलाक देकर, एक विदेशी महिला से दूसरी शादी की। बाद में उन्हें अपने फैसले पर पछतावा भी हुआ। वह खुद को पहली पत्नी और तीन बेटियों का गुनहगार मनाते रहे।