{"_id":"5d0340f78ebc3e31d45ed5c4","slug":"actor-sahil-khan-file-complaint-against-three-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, बोले- 'मुझे बदनाम कर रहे थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, बोले- 'मुझे बदनाम कर रहे थे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sahil khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'स्टाइल' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले साहिल खान एक बार फिर चर्चा में हैं। साहिल खान की एक फेक तस्वीर अश्लील मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी । साहिल ने बदनामी करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है ।
2 of 5
Sahil Khan
- फोटो : instagram
एफआईआर के अनुसार, जाबिर अहमद, जेके पीटर और करणधीर नाम के शख्स ने उनकी फेक फोटो को आपत्तिजनक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था । यह फोटो 23 मई से 6 जून के बीच शेयर की गई थी । साथ ही दो महिलाओं ने भी साहिल की फेक फोटो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी।
3 of 5
Sahil Khan
- फोटो : Instagram
वहीं एक शख्स ने फोटो के कमेंट में लिखा था कि साहिल वेश्यावृत्ति में भी शामिल हैं। इस पूरे मामले पर साहिल ने कहा, 'तीन लोगों ने मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट किए । मैंने शुरू में तो इग्नोर कर दिया था लेकिन ये सब लंबे समय तक जारी रहा । फिर मैंने पुलिस में इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई ।'
इस मामले पर पुलिस ने कहा, 'हमने मामले की जांच शुरू कर दी है । इन सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।' साहिल ने शिकायत पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है । बता दें कि साहिल ने अपने पूरे करियर में सिर्फ 7-8 फिल्में ही की हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
Sahil Khan
- फोटो : Instagram
साहिल बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं । साहिल ने सबसे पहले एक म्यूजिक वीडियो 'नचांगे सारी रात' में काम किया था । फिर साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'स्टाइल' में काम किया । लंबे समय से साहिल लाइम लाइट से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।