{"_id":"5d0335cd8ebc3e1f6851654f","slug":"karan-singh-grover-fees-75-lakh-for-role-mr-bajaj-in-kasautii-zindagii-kay-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर कमबैक के लिए इस एक्टर ने एकता कपूर के सामने रखीं 3 शर्तें, पूरी होते ही बने मिस्टर बजाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी पर कमबैक के लिए इस एक्टर ने एकता कपूर के सामने रखीं 3 शर्तें, पूरी होते ही बने मिस्टर बजाज
Fri, 14 Jun 2019 12:10 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
karan singh grover
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण सिंह ग्रोवर 6 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं । जल्द ही वो एकता कपूर के शाे 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आएंगे । करण इसमें मिस्टर बजाज की भूमिका निभाएंगे । हाल ही में मिस्टर बजाज का पहला लुक भी सामने आया था । 'कसौटी जिंदगी की' के पहले सीजन में मिस्टर बजाज का किरदार रोनित रॉय ने निभाया है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था ।
karan singh grover
- फोटो : social media
अब करण सिंह ग्रोवर से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं । खबरों की मानें तो करण ने इस रोल के लिए एकता कपूर से काफी मोटी रकम वसूली है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण की एक महीने की फीस 75 लाख रुपए है । इस शो के लिए एकता कपूर की पहली पसंद करण ही थे।
karan singh grover
- फोटो : social media
करण टीवी पर कमबैक के मूड में नहीं थे। ऐसे में एकता को उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी । करण ने भी मिस्टर बजाज बनने के लिए एकता के सामने तीन शर्तेंं रखीं । मोटी फीस के अलावा दो शर्तें और भी हैं । करण सिंह का मानना है कि टीवी में बहुत ज्यादा समय देना पड़ता है । खबर के अनुसार, करण ने एकता से मोटी फीस की डिमांड की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor
- फोटो : social media
एकता ने करण की बात मान ली और वो मिस्टर बजाज बनकर शो में नई शुरुआत करेंगे । 75 लाख के हिसाब से देखा जाए तो करण एक दिन की लगभग 3 लाख रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं। इसके अलावा करण दिन में 12 घंटे और महीने में सिर्फ 25 दिन ही काम करेंगे ।
विज्ञापन
karan singh grover
- फोटो : social media
बता दें कि शो का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ था । इसमें मिस्टर बजाज की एंट्री दिखाई गई । प्रोमो में मिस्टर ऋषभ बजाज बने करण सिंह ग्रोवर कई मंजिला ऊंची बिल्डिंग से कूदते दिख रहे हैं। ऋषभ बजाज इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि वो अलग तरीके से अपनी नई कंपनी का इनोग्रेशन कर रहे होते हैं।