फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'मैं इतना बड़ा स्टार नहीं हूं कि कुछ भी कर सकूं', आदिपुरुष के विवादों पर पहली बार खुलकर बोले सैफ

Thu, 08 Feb 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 08 Feb 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Actor Saif Ali Khan spoke about the epic failure of Adipurush in which he played the role of Lankesh.
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत की आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म में दिखाए किरदार और डायलॉग्स विवाद का कारण बने। फिल्म बम्पर ओपनिंग तो मिली, लेकिन फिल्म धीरे धीरे नीचे गिरती गई। अब लंबे समय के बाद फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान ने 'आदिपुरुष' की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है।

Actor Saif Ali Khan spoke about the epic failure of Adipurush in which he played the role of Lankesh.
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक साक्षात्कार में, सैफ ने कहा कि वह खुद को एक ऐसे स्टार के रूप में नहीं देखते हैं जो हर तरह की परियोजनाएं शुरू कर सकता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर अपनी 2019 की वेस्टर्न फिल्म लाल कप्तान का हवाला दिया। नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिलीज के पहले दिन मुश्किल 50 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर सकी। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं इतना बड़ा स्टार नहीं हूं कि कुछ भी कर सकूं।"

Actor Saif Ali Khan spoke about the epic failure of Adipurush in which he played the role of Lankesh.
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सैफ ने आगे कहा, 'मुझे सच्चाई पसंद है और मैंने कभी भी अपने आप को एक स्टार के रूप में नहीं सोचा है। मुझे स्टार बनना पसंद है, लेकिन मैं भ्रमित नहीं होना चाहता। मेरे माता-पिता बड़े सितारे रहे हैं, लेकिन बहुत सामान्य सा व्यक्ति हूं। जीवन में अपने सपने सच करने के लिए और भी बहुत कुछ है। मेरा ध्यान हमेशा उसी पर रहा है। मुझे लगता है कि हमें कभी असफलता से डरना नहीं चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Saif Ali Khan spoke about the epic failure of Adipurush in which he played the role of Lankesh.
आदिपुरुष - फोटो : social media

'आदिपुरुष' की असफलता पर अभिनेता ने कहा, 'उस फिल्म को लेकर लोग कहते हैं कि वह एक साहसी विकल्प था। लोग जोखिमों के बारे में बात करते हैं, लेकिन यदि आप मुंह के बल गिरते हैं, तो फिर इसे जोखिम कहना भी ठीक नहीं है। आपको इसे टालना होगा, बुरा महसूस करना होगा और कहना होगा, 'अच्छी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य था। चलो अगले पर चलते हैं।'

विज्ञापन
Actor Saif Ali Khan spoke about the epic failure of Adipurush in which he played the role of Lankesh.
आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक ने बहन आरती की शादी की खबर पर लगाई मुहर, गोविंदा के शामिल होने पर कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed