सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nayanthara: जी स्टूडियो की फिल्म में हुई नयनतारा की एंट्री, जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Jul 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Actor Shah Rukh Khan Jawan co star Nayanthara will seen in Zee Studios next movie teaser is out shooting begin soon
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार नयनतारा के सितारे इन दिनों चमके हुए हैं। एक के बाद एक उन्हें धांसू फिल्में मिल रही हैं। एक तरफ वह शाहरुख खान की 'जवान' में अहम किरदार अदा कर रही हैं। वहीं, अब एक और शानदार फिल्म उनकी झोली में आ गिरी है। जल्द ही नयनतारा निर्देशक नीलेश कृष्ण की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने आज शानदार तरीके से इस फिल्म का एलान किया है।

Trending Videos
Actor Shah Rukh Khan Jawan co star Nayanthara will seen in Zee Studios next movie teaser is out shooting begin soon
नयनतारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि अभिनेत्री नयनतारा के करियर की यह 75वीं फिल्म है। नयनतारा की इस फिल्म को जी स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन नीलेश कृष्ण कर रहे हैं। नवविवाहित नयनतारा के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Shah Rukh Khan Jawan co star Nayanthara will seen in Zee Studios next movie teaser is out shooting begin soon
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मेकर्स ने बाकायदा एक जबरदस्त टीजर वीडियो के साथ इस फिल्म का एलान किया है। जी स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जी स्टूडियो नयनतारा के साथ उनकी 75वीं फिल्म बनाने जा रहा है और इस बात को लेकर बेहद उत्सुक है। जल्द ही शूटिंग शुरू होगी।'

Actor Shah Rukh Khan Jawan co star Nayanthara will seen in Zee Studios next movie teaser is out shooting begin soon
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नयनतारा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने दक्षिण सिनेमा के निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ चेन्नई में शादी रचाई। वैसे नयनतारी की नई फिल्म के ऐलान से यह तो साफ है कि वह शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।आपको बता दें कि शाहरुख की 'जवान' के साथ नयनतारा हिंदी सिने दर्शकों के बीच पहली बार पहुंचने वाली है। अपने काम के प्रति नयनतारा बेहद गंभीर हैं। शादी होते ही वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी हो चुकी हैं। 'जवान' और अपनी 75वीं फिल्म के अलावा नयनतारा चिरंजीवी स्टारर 'गॉडफादर' और अजित कुमार की 62वीं फिल्म में भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं, नयनतारा इन फिल्मों के अलावा 'कनेक्ट' और 'गोल्ड' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed