अभिनेता सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों ने अपनी जिंदगी में जल्द ही नन्हें मेहमान के आने की जानकारी साझा की है। सुमीत ने इस बात की पुष्टि की है कि अगले महीने उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देंगी। यह दोनों का पहला बच्चा है जिसके चलते दोनों काफी खुश हैं। उन्होंने बच्चे के नाम से लेकर सारी तैयारियां भी कर ली हैं। कोरोना वायरस के चलते दोनों काफी सावधानियां बरत रहे हैं और लोगों से मिलना भी बंद कर दिया है।
जल्द गूंजेगी 'आरक्षण' के इस अभिनेता के घर किलकारी, कोरोना के चलते पत्नी संग हुए घर में बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी खुशी साझा करते हुए एकता ने कहा, 'हम न तो किसी को अपने घर आने दे रहे हैं और न ही कहीं बाहर निकल रहे हैं। घर का काम भी हम खुद से ही कर रहे हैं। कोरोना वायरस से ऐसी स्थितियां उत्पन्न नहीं होती तो हमारे लिए चीजें काफी आसान हो जाती। इस समय सुमीत मेरा बहुत ही अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा है कि वह प्रेगनेंसी के आखिरी महीन में मेरे साथ हैं। नहीं तो वह अपने काम में व्यस्त रहते।'
आगे एकता कहती हैं, 'हम जब भी चेकअप के लिए अस्पताल जाते हैं पुलिस बहुत ही अच्छा व्यवहार करती है। वह हमसे बिना किसी सवाल जवाब किए जाने देती है। हम उम्मीद करते हैं कि परिस्थितियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।'
View this post on Instagram
A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on
वहीं सुमीत ने कहा, 'मैं इस समय बहुत ही खुश हूं। हालांकि यह सब ऐसे समय पर हो रहा है इस वजह से मैं थोड़ा नर्वस भी हूं। हमें पूरी उम्मीद है कि जब बच्चे का जन्म होगा तब तक परिस्थितियां काफी हद तक संभल जाएंगी।'
सुमीत और एकता ने सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। सुमीत की बात करें तो उन्होंने कसम से, वो हुए ना हमारे जैसी टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वह मेड इन चाइना, वीरे दी वेडिंग और आरक्षण जैसी फिल्मों और परमानेंट रूममेट्स, ट्रिपलिंग और द वर्डिक्ट जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वहीं एकता रब से सोना इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं और मेरे आंगन में जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

कमेंट
कमेंट X