{"_id":"5e8979518ebc3e77a45bb1a6","slug":"johnny-walker-younger-brother-vijay-kumar-passes-away-at-79","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिनेता जॉनी वॉकर के छोटे भाई विजय कुमार का निधन, 79 की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता जॉनी वॉकर के छोटे भाई विजय कुमार का निधन, 79 की उम्र में ली अंतिम सांस
हिंदी सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर के छोटे भाई विजय कुमार का निधन हो गया। विजय कुमार ने 79 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से उनका निधन हुआ।
2 of 5
vijay kumar
- फोटो : social media
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 'मुंबई में शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है। उनकी सेहत अच्छी थी और वह नियमित रूप से सैर पर जाते थे। वो फिटनेस को लेकर सजग थे। दिनचर्या पर काफी ध्यान देते थे लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उन्होंने हम सबको छोड़ दिया।'
3 of 5
vijay kumar
- फोटो : social media
विजय कुमार ने 1961 में एक्शन फिल्म 'वॉन्टेड', 1963 में 'कौन अपना कौन पराया' जैसी फिल्मों में काम किया। 'कौन अपना कौन पराया' में उनके साथ वहीदा रहमान, निरूपा रॉय और जॉनी वॉकर की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vijay kumar
- फोटो : social media
1966 में रोमांटिक फिल्म 'दिल्लगी' में विजय कुमार नजर आए। इसमें उनके साथ माला सिन्हा और संजय खान थे। बता दें कि विजय कुमार दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के बहनोई भी थे।
विज्ञापन
5 of 5
जॉनी वॉकर
- फोटो : फाइल फोटो
सिनेमा जगत में वो विजय कुमार के नाम से जाने जाते थे लेकिन उनका असली नाम वहीद काजी था। ऐसी कई हस्तियां रही हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर आने के बाद अपना नाम बदल लिया। उनके बड़े भाई जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। साल 2003 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।