मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन कितने फिटनेस फ्रीक हैं ये तो सभी जानते हैं। 90 के दशक में मिलिंद फैन्स के दिलों पर राज करते थे। आज 53 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को उसी तरह से फिट रखा हुआ है। उन्हें देख अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि उनकी उम्र इतनी होगी। मिलिंद आज भी कई लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। वैसे सिर्फ मिलिंद ही नहीं, उनके परिवार की एक और सदस्य हैं जो फिटनेस के मामले में मिलिंद से कम नहीं हैं।
मिलिंद सोमन की मां भी नहीं हैं फिटनेस में उनसे पीछे, 81 साल की उम्र में 28 साल की बहू संग किया वर्कआउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम बात कर रहे हैं अभिनेता मिलिंद सोमन की मां उषा के बारे में। जी हां! मिलिंद सोमन की मां भी फिटनेस में उनसे जरा भी कम नहीं हैं। 81 साल की उम्र में मिलिंद की मां अपनी 28 साल की बहु को वर्कआउट में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसकी बानगी देखने को मिली सोशल मीडिया पर। जहां मिलिंद की मां उषा अपनी बहू अंकिता कंवर के साथ वर्कआउट कर रही हैं।
दरअसल अभिनेता मिलिंद सोमन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मिलिंद की मां उनकी पत्नी अंकिता के साथ घर की छत पर लंगड़ी करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में जिस तरह से मिलिंद की मां उषा सोमन लंगड़ी करते दिखाई दे रही हैं, उसे देख कोई नहीं कह सकता कि वो 81 साल की होंगी। इस वीडियो के साथ कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है, '28 और 81। हर उम्र में फिट रहो।'
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
ये वीडियो अपलोड होने के बाद से है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मिकिंड कि फैन्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ इस वीडियो में मिलिंद की मां की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो पर सिर्फ मिलिंद के फैन्स ही नहीं बल्कि उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सभी लोग मिलिंद की मां उषा सोमन की खूब तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मिलिंद सोमन इससे पहले भी कई वीडियोज अपलोड कर चुके हैं। उनके वीडियोज को फैन्स काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन की वजह से कोई भी घर से नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में मिलिंद भी घर पर ही पत्नी और मां के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में मिलिंद ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी पत्नी अंकिता उनके बालों में तेल लगा रही थीं। दोनों की ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी।