कोरोना वायरस से जंग में सितारे भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। आम दिनों में जब काम की वजह से उन्हें परिवार के साथ वक्त बिताने का कम मौका मिलता है, ऐसे में अब वो पूरे परिवार के साथ हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेटे वियान के साथ नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने बेटे को दिया केक का लालच, तब करवाया ये काम
वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेड पर लेटी हुई हैं, तो वहीं उनके बेटे वियान उनके पैर दबा रहे हैं। शिल्पा बेटे से कहती हैं कि इसके बदले वो उनके लिए केक बनाएंगी। वियान कहते हैं कि उन्हें दो परतों वाली केक चाहिए। जिस पर शिल्पा हामी भरती हैं।
शिल्पा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां इस वीडियो को बना रही हैं, इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था लेकिन उन्होंने एक बहुत ही अमूल्य क्षण कैद किया है। यह वीडियो देखकर मुझे अहसास हुआ कि बच्चे होना कितना भाग्यशाली होता है और साथ ही अपने बच्चे के साथ इतनी महत्वपूर्ण बातें करना भी, जो आपका दोस्त भी बन सकता है।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
शिल्पा आगे कहती हैं कि 'मैं एक ऐसे बच्चे के लिए आभारी हूं, जो सभी के लिए सम्मानजनक है, इतनी छोटी उम्र में भी इतना समझदार है। मैं उसके साथ हर एक पल का आनंद लेती हूं और उसकी बातचीत को जानने के बाद एक प्यारा एहसास होता है।'
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जब बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं तो ऐसे में शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए हैं। शिल्पा ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'मानवता के लिए, हमारे देश के लिए, और साथी नागरिकों के लिए जिन्हें हमारी जरूरत है। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें। राज कुंद्रा और मैंने नरेंद्र मोदी जी के पीएम रिलीफ केयर्स फंड में 21 लाख रुपये दिए हैं। सागर में हर बूंद मायने रखती है इसलिए मैं आप सभी से इस स्थिति से लड़ने में मदद करने का आग्रह करती हूं।'
बॉडी शेमिंग पर भड़कीं दृष्टि धामी, बोलीं- 'मुझे समाज के इस कॉन्सेप्ट से नफरत है'
