फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy Vijay: अभिनेता से राजनेता बने दलपति विजय, लोकसभा चुनाव से पहले किया अपनी पार्टी के नाम का एलान

Fri, 02 Feb 2024 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Feb 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Actor Thalapathy Vijay enters in politics announces the name of his party Tamilaga Vetri Kazham
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय ने अपने अभिनय का सिक्का चलाने के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। आज उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का एलान किया है। अभिनेता ने अपनी पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कजम (Tamilaga Vetri Kazham) रखा है।

Actor Thalapathy Vijay enters in politics announces the name of his party Tamilaga Vetri Kazham
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

बेशक दलपति ने पार्टी के नाम का एलान लोकसभा चुनावों से पहले किया है, लेकिन वे चुनावी मैदान में नहीं उतर रहे हैं। यह खुलासा भी उन्होंने किया है। अभिनेता विजय ने एक बयान जारी कर कहा है, 'हम लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ रहे हैं और हम किसी पार्टी को सपोर्ट भी नहीं करेंगे। हमने यह निर्णय सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है'।
 

Actor Thalapathy Vijay enters in politics announces the name of his party Tamilaga Vetri Kazham
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिनों विजय के राजनीति में प्रवेश करने की खबरों को लेकर एक सूत्र ने कहा था, 'वह तमिलनाडु में 2026 के राज्य चुनावों से पहले राजनीति में प्रवेश करेंगे।' विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता को अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है।
Rakesh Roshan: राकेश रोशन को हाइकोर्ट से मिली राहत, धोखाधड़ी मामले में 20 लाख रुपये लौटाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Thalapathy Vijay enters in politics announces the name of his party Tamilaga Vetri Kazham
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय से इतर दलपति विजय समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। दिसंबर 2023 में विजय ने थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिलों के बाढ़ पीड़ित निवासियों की मदद की था। विजय ने कथित तौर पर उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे।
YRF Film: आलिया-शरवरी की स्पाई यूनिवर्स फिल्म को निर्देशित करेंगे शिव रवैल! द रेलवे मैन कर आए थे सुर्खियों में

विज्ञापन
Actor Thalapathy Vijay enters in politics announces the name of his party Tamilaga Vetri Kazham
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में विजय को 'लियो' और 'वरिसु' में देखा गया था। वह वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका अस्थायी नाम थलपति 68 है। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। विजय के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होने वाली है। वे इसका खूब जश्न मना रहे हैं।


Godhra teaser: 22 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी गुजरात दंगों की कहानी, जारी हुआ 'गोधरा' का दमदार टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed