फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sham Kaushal: जब तीसरे माले से कूदकर जान देना चाहते थे विक्की कौशल के पिता, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 09 Aug 2022 05:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 09 Aug 2022 05:12 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर अपने अभिनय और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Actor Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Opens Up About His Cancer Battle News in Hindi
विक्की कौशल, शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अक्सर अपने अभिनय और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार अभिनेता की चर्चा उनके पिता की वजह से हैं। दरअसल, हाल ही में विक्की के पिता ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से अपनी जंग के बारे में बातचीत की। स्टमक कैंसर से पीड़ित अभिनेता के पिता शाम कौशल ने इस बीमारी से जुड़ा अपना अनुभव मीडिया से साझा किया। 

Actor Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Opens Up About His Cancer Battle News in Hindi
विक्की कौशल- शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बीते 42 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे विक्की के पिता शाम ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कैंसर की इस लड़ाई में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनका पूरा साथ दिया। इस दौरान फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अनुराग ने उनके बिना फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ पर काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में जब शाम ने अपना साइंनिंग अमाउंट लौटाने की कोशिश की तो उन्होंने इसे लेने से इनकार करते हुए कहा कि अब फिल्म पर तभी काम करेंगे जब तू पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। 

Actor Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Opens Up About His Cancer Battle News in Hindi
विक्की कौशल- शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सितंबर 2003 में ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘लक्ष्य’ की शूटिंग पूरी करने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनके पेट में दर्द होना शुरू हो गया था। ऐसे में बाद में उन्होंने तकलीफ बढ़ने पर फिल्म ‘नेताजी सुभाषचंद बोस’ की शूटिंग के दौरान मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में चेकअप कराने का फैसला किया। शाम ने यहा भी बताया कि उन्होंने एक बार अभिनेता नाना पाटेकर के साथ नानावटी हॉस्पिटल का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Vicky Kaushal Father Sham Kaushal Opens Up About His Cancer Battle News in Hindi
विक्की कौशल- शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने नाना को बताया था कि शाम को स्टमक कैंसर हुआ था। इस बीमारी से लड़ने के लिए उनका इलाज करीब एक साल तक चला। इसके बाद धीरे-धीरे बाद में उनकी हालत में सुधार हुआ। बातचीत के दौरान शाम ने यहा तक बताया कि उस दौरान मुझे यह नहीं पता था कि मैं जिंदा रहूंगा या नहीं। मैंने किसी तो भी इस बारे में नहीं बताया था। उन्होंने बताया कि मैं इस बीमारी से इतना परेशान हो गया था कि मैंने खुदकुशी करने तक का मन बना लिया था। शाम ने कहा कि मुझे लगा कि मेरे बचने की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में मैंने फैसला किया था कि मैं तीसरे फ्लोर से कूद कर जान दे दूंगा, क्योंकि मैं ऐसे जी नहीं सकता था।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed