{"_id":"62f2405a7457f254286323b7","slug":"nayanthara-and-vignesh-wedding-documentry-name-nayanthara-beyond-the-fairytale-teaser-release-on-netflix","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara Wedding Documentary: नेटफ्लिक्स ने दिखाई नयनतारा और विग्नेश की शादी की झलक, आपने देखी क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara Wedding Documentary: नेटफ्लिक्स ने दिखाई नयनतारा और विग्नेश की शादी की झलक, आपने देखी क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नयनतारा को साउथ की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है। नयनतारा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन से 9 जून को शादी की थी। दोनों की शादी महाबलिपुरम में हुई थी। उनकी शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। नयनतारा की शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और रजनीकांत भी शामिल हुए थे। जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने दोनों की शादी पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की बात कही थी।
2 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
कई साल डेटिंग और लिव इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अब फैंस दोनों की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स बहुत जल्द नयनतारा और विग्नेश की शादी की डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है, जिसका नाम 'नयनतारा-बियॉन्ड द फेयरीटेल' है। नेटफ्लिक्स से इससे संबंधित एक वीडियो भी साझा किया है।
3 of 4
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
नेटफ्लिक्स ने हाल ही में साझा किए अपने एक वीडियो में दोनों की शादी की झलक दिखलाई है। टीजर में नयनतारा कह रही हैं कि, उन्हें हमेशा सिर्फ काम करने से मतलब रहता है। वहीं विग्नेश नयनतारा के बारे में कह रहे हैं कि एक महिला के तौर पर उनका नेचर, उनका कैरेक्टर बहुत इंस्पायरिंग है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है- लेडी सुपरस्टार नयनतारा के बारे में एक जादुई डॉक्यूमेंट्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विग्नेश शिवन, नयनतारा
- फोटो : social media
बता दें कि नयनतारा बहुत जल्द बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। वह शाहरुख खान के साथ निर्देशक एटली की फिल्म जवान में नजर आने वाली हैं। वहीं नयनतारा कॉप के रोल में होंगी। ये एक एक्शन फिल्म है, जो अगले साल सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।