{"_id":"62f23e715173fd2d873d46bc","slug":"fahadh-fasil-opened-up-about-his-character-in-allu-arjun-starrer-pushpa-2-says-it-was-just-the-teaser","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: पुष्पा 2 में अपने किरदार को लेकर फहाद फासिल ने किया खुलाया, कहा- वो तो बस टीजर था फिल्म…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pushpa 2: पुष्पा 2 में अपने किरदार को लेकर फहाद फासिल ने किया खुलाया, कहा- वो तो बस टीजर था फिल्म…
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:31 PM IST
सार
साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के बाद से ही देशभर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके किरदार तक सभी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
1 of 5
फहाद फासिल, अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के बाद से ही देशभर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके किरदार तक सभी ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दर्शकों को भी यह फिल्म और इसके सभी किरदार काफी पसंद आए थे। अल्लू अर्जुन ने अपने शानदार अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया था। ऐसे में अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के दूसरे भाग का इंजतार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता फहाद फासिल ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
2 of 5
fahadh faasil and allu arjun
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पुष्पा द राइज में अपने कम मगर दमदार रोल की वजह से मशहूर हुए अभिनेता फहाद फाजिल ने एक बातचीत में फिल्म के अगले भाग में अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म में भंवर सिंह शेखावत का किरदार इस बार हीरो पुष्पा पर भारी पड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि फिल्म के पिछले भाग में तो उनके किरदार का बस टीजर देखने को मिला था। लेकिन अगले भाग में पूरी फिल्म देखने को मिलेगी।
3 of 5
fahadh faasil and allu arjun
- फोटो : सोशल मीडिया
फहाद ने कहा कि मेकर्स ने यह पहले प्लान नहीं किया था कि उनके किरदार को आखिर में फिल्म में दिखाया जाए, लेकिन बाद में यह फैसला किया गया और फिल्म के आखिर में कुछ समय के लिए उन्हें दिखाया गया। उनका कुछ समय का यह किरदार पूरी फिल्म पर भारी पड़ गया। एक्टर ने आगे कहा कि ‘पुष्पा में, आप अभी-अभी भंवर सिंह शेखावत से मिले हैं। लेकिन आपने उसे ढूंढा नहीं है। उसके बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है, क्योंकि यह तो सिर्फ एक टीजर था।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Fahadh Faasil
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि ‘मेरा किरदार फिल्म के दूसरे भाग में आने वाला था। लेकिन फिर एक सुबह फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार सर ने मुझे फोन किया और कहा कि 'मैं एक टीजर देना चाहता हूं'। मुझे शुरू में एक सीन करना था जो बाद में ढाई सीन में बदल गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहल कभी ऐसा किरदार नहीं किया है, यह एक अजीब किरदार था।’ वहीं, पुष्पा 2 में अपने किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेता कहा कि “जहां तक पुष्पा का सवाल है, लोग अभी सिर्फ उनसे मिले हैं। लेकिन उन्हें अगले भाग में अनुभव किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि फिल्म के अगले भाग में आप उनके किरदार के बारे में जो कुछ भी देखेंगे वह सब नया होगा। वह वहां नहीं है जहां आपने उसे छोड़ा था। वह अब तैयार है। इसके लिए प्रतीक्षा कीजिए!" बता दें कि पुष्पा द रूल में फहाद और अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभर में सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अब जल्द ही इसका दूसरा भाग भी रिलीज होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।