फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सरकार' के सीन्स काटने पर तिलमिलाए विजय के फैंस, सरकार से मिली चीजों को लगा रहे आग

Sun, 11 Nov 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Actor Vijay fans burn freebies Which distributed by Jayalalitha government after cuts in Sarkar
sarkar - फोटो : SOCIAL MEDIA

तमाम विरोध के बाद एक्टर विजय की फिल्म 'सरकार' के कुछ आपत्तिजनक सीन्स म्यूट कर दिए गए। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म पर एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। 

Actor Vijay fans burn freebies Which distributed by Jayalalitha government after cuts in Sarkar
sarkar - फोटो : social media
इस फैसले से विजय के फैंस को काफी धक्का लगा और गुस्से में आकर उन्होंने पिछले कुछ सालों में तमिलनाडु सरकार द्वारा बांटी गई मुफ्त सामग्री को जलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिल्म के एक सीन में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार द्वारा वितरित सामग्री जैसे मिक्सर, ग्रिंडर, पंखा, लेपटॉप को जलाते हुए दिखाया गया है।

 
Actor Vijay fans burn freebies Which distributed by Jayalalitha government after cuts in Sarkar
sarkar
हालांकि आपत्ति के बाद इस सीन को हटा लिया गया है। इस मामले में एआईएडीएमके का कहना है कि सिर्फ तमिलनाडु की सरकार में जयललिता ही नहीं पिछली रूलिंग पार्टियों ने भी इस तरह की सामग्री बांटी हैं। हालांकि सामने आए वीडियों में विजय के प्रशंसक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के स्टीकर लगे सामान को आग लगा रहे हैं। एक वीडियो में प्रशंसक टीवी को ही आग लगा रहा है ताकि सरकार फिल्म के विरोध की खबर न सुन सके।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Vijay fans burn freebies Which distributed by Jayalalitha government after cuts in Sarkar
sarkar

हालांकि सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म सरकार का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। रजनीकांत ने कहा था- सेंसर बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद भी कुछ सीन को हटाने के लिए विरोध करना और फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालना कानूनन ठीक नहीं है मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। इस पर एआईएडीएमके ने कहा- रजनीकांत को फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास को सलाह देनी चाहिए न कि उनकी गलती को सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का जामा पहनाकर बचाना चाहिए।



 

विज्ञापन
Actor Vijay fans burn freebies Which distributed by Jayalalitha government after cuts in Sarkar
Sarkar - फोटो : social media

ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी दुनिया में 3400 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक NRI बिजनेसमैन की कहानी है जो खुद चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है। फिल्म में विजय लीड रोल में हैं और उनके साथ वरलक्ष्मी, कीर्ति सुरेश और राधा रवि का भी अहम रोल है। इस फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन की कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने किया है। इस पॉलिटिकल ड्रामा को लेकर काफी समय से चर्चा थी।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed