कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता यश ने अपनी आने वाली फिल्म 'केजीएफ' के दूसरे भाग के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर चल रहीं अफवाहों पर विराम लगा दिया है। खबरों के मुताबिक, यश ने खुद सामने आकर यह कहा है कि उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। ओटीटी पर इस बड़ी फिल्म को रिलीज करके वह अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहते।
'केजीएफ' को लेकर चल रही अफवाहों पर अभिनेता यश ने लगाया विराम, चैप्टर 2 को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ हफ्ते से इस फिल्म को लेकर मीडिया में चर्चाएं थीं कि यह फिल्म सिनेमाघरों के बंद होने के कारण सीधे ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालाकि, इस फिल्म के निर्माताओं ने भी पहले ही इस बात को साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करेंगे। अब यश ने भी निर्माताओं की बात को दोहराते हुए कहा है कि 'केजीएफ- चैप्टर 2' सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
फिल्म के मुख्य अभिनेता यश ने कहा है कि 'केजीएफ- चैप्टर 2' के ओटीटी पर रिलीज होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा, 'इस पूरी फिल्म को बड़े पर्दे पर बेहतर अनुभव करने के लिए बनाया गया है।'
यश ने आगे कहा, 'मेरे निर्देशक प्रशांत नील और मुझे पता है कि इस फिल्म के प्रशंसकों को इस फिल्म से क्या आशाएं हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें पहली फिल्म से भी ज्यादा एक्शन और कुछ ज्यादा बड़ा देखने को मिले। मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। कभी नहीं।'
'केजीएफ- चैप्टर 1' को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसके दूसरे चैप्टर के लिए दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। अब इस दूसरी फिल्मी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर भी तेजी से काम चल रहा है। यश के साथ इस फिल्म में संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, साथ ही रवीना टंडन भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 23 अक्टूबर को रिलीज होने की संभावना है।
फिल्मी पर्दे पर इन सात अभिनेत्रियों के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने किया था रोमांस, अभिनेता की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड