{"_id":"59e0deca4f1c1bcc538b739f","slug":"actor-zayad-khan-blams-himself-for-disappearing-from-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर जायद खान बोले- इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में नहीं हो पाया कामयाब ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर जायद खान बोले- इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में नहीं हो पाया कामयाब
Sat, 14 Oct 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Zayad Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर जायद खान छह साल बाद फिर सुर्खियों में आए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उस शख्स का नाम बताया है जिसने उन्हें बॉलीवुड में कामयाब नहीं होने दिया। जायद खान ने 2003 में आई फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं जिसने जायद खान को किया बड़े पर्दे से दूर...
2 of 5
Zayad Khan
दरअसल, लंबे अर्से के बाद जायद खान छोटे पर्दे पर उतरने जा रहे हैं। सोनी पर जल्द आने वाले रोमांटिक और थ्रिलर शो 'हासिल' में वे नजर आएंगे। इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, किसी और को नहीं बल्कि उन्होंने खुद को बॉलीवुड में अपनी नाकामयाबी की वजह बताया है।
3 of 5
Zayad Khan
खैर, अब जायद खान को अब काम मिल गया है। जायद ने बताया कि शो के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का उनके पास फोन आया था। उन्होंने आगे बताया कि 'सिद्धार्थ ने फोन पर कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ स्पेशल है लेकिन जब उन्होंने कहा कि टेलीविजन में काम करना है तो मैं सहम गया इसके बाद उन्होंने मुझे बहुत इंसिस्ट किया कि मैं ये शो करुं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Zayad Khan
उनके काफी बोलने के बाद मैंने शो की स्क्रिप्ट पढ़ी जो मुझे बहुत पंसद आई।' जायद ने बताया कि वे इस शो में रणवीर रायचंद का किरदार अदा करेंगे जो सुबह जल्दी उठ जाता है और काफी जटिल कैरेक्टर है। रणवीर स्मार्ट, केल्कुलेटिव है और अपने परिवार की मजबूत जड़ है। लेकिन रणवीर एक ऐसा किरदार है जो बिना किसी तैयारी के कहीं भी नहीं जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Vatsal Seth
शो में फिल्म 'टार्जन दा वंडर कार' के लीड एक्टर वत्सल सेठ भी अहम किरदार में हैं। वे शो में कबीर रायचंद का किरदार निभाएंगे। शो में टेलीविजन अभिनेत्री निकिता दत्ता भी नजर आएंगी। बता दें कि शो का पहला टेलीकास्ट 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट पर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।