फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs as Ram: पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए ये सितारे, इस एक्टर के लोग छूते हैं पैर

Tue, 24 Oct 2023 10:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 24 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

भगवान राम को हिन्दू धर्म में आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्दे पर भी जब अभिनेता राम के किरदार में दिखाई दिए तो उन्हें भी उतना ही प्यार मिला।  

विज्ञापन
Actors Who Played Lord Ram on TV Screen from Arun Govil to Gurmeet Choudhary
टीवी पर राम बने ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में नवरात्रि के उत्सव की धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्रि में नौ दिन माता रानी के पूजन के बाद बाद दसवें दिन दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। भगवान राम को हिन्दू धर्म में आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्दे पर भी जब अभिनेता राम के किरदार में दिखाई दिए तो दर्शकों ने उन्हें भी उतना ही प्यार दिया। इस खास मौके पर हम आपको रूबरू करवाते हैं टीवी की दुनिया के उन अभिनेताओं से जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया। 
Actors Who Played Lord Ram on TV Screen from Arun Govil to Gurmeet Choudhary
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल
रामानंद सागर की 'रामायण' से अभिनेता अरुण गोविल घर-घर में मशहूर हुए। इस सीरियल में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। सीरियल को कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अरुण गोविल आज भी राम के किरदार से ही जाने जाते हैं। 1987 में जब यह सीरियल प्रसारित हुआ तो अरुण गोविल की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोग उनकी पूजा किया करते थे। आज भी लोग अरुण को देखकर उन्हें भगवान मानकर उनके पैर छूते हैं।
Actors Who Played Lord Ram on TV Screen from Arun Govil to Gurmeet Choudhary
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश भारद्वाज
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने 'महाभारत' में कृष्ण का यादगार किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार से घर-घर में प्रशंसा मिली, लेकिन साल 2002 में उन्होंने बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन की 'रामायण' में भगवान राम का भी किरदार निभाया। इस सीरियल में सीता का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Played Lord Ram on TV Screen from Arun Govil to Gurmeet Choudhary
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत चौधरी
आज के दौर के अभिनेताओं की बात करें तो अरुण गोविल के बाद गुरमीत चौधरी को लोगों ने राम के किरदार में खूब पसंद किया था। 2008 में टीवी पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। सीरियल में गुरमीत की पत्नी देबीना बनर्जी सीता के किरदार में नजर आई थीं। उस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन
Actors Who Played Lord Ram on TV Screen from Arun Govil to Gurmeet Choudhary
आशीष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आशीष शर्मा
अभिनेता आशीष शर्मा भी भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं। वर्ष 2015 में टीवी पर सीरियल 'सिया के राम' प्रसारित हुआ। इस सीरियल में रामायण की कहानी को सीता माता की दृष्टि से दिखाया गया। सीरियल में राम का किरदार आशीष शर्मा ने निभाया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed