फिल्मों में कहानी की मांग के मुताबिक सीन शूट किए जाते हैं। इस कड़ी में कुछ सीन लीक से बिल्कुल हटकर होते हैं। कई बार तो फिल्मों में इस तरह के सीन करना कलाकारों के लिए पहला अनुभव होता है। एक तरफ कलाकार असहज महसूस करते हैं, तो दूसरी तरफ मेकर्स को चिंता होती है कि दर्शक स्वीकार करेंगे या नहीं! ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें स्क्रिप्ट की जरूरत को समझते हुए कलाकारों ने बिना कपड़ों के सीन दिए और दर्शकों तक जब यह फिल्में पहुंचीं तो विवाद भी खूब हुए। आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं। इन्होंने फिल्म 'पार्च्ड' में एक बेहद बोल्ड सीन दिया है। फिल्म का यह सीन काफी चर्चा में रहा था। एक बातचीत के दौरान राधिका ने उस सीन को लेकर कहा था, 'यह बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि उस समय पर मैं अपनी बॉडी इमेज को लेकर काफी परेशान थी। ऐसे में स्क्रीन पर बिना कपड़ों के सीन करना काफी भयावह अनुभव था।'
आमिर खान
अभिनेता आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने फिल्म 'पीके' में एक ऐसा सीन दिया था, जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आए। आमिर के इस सीन पर काफी विवाद हुआ था। बता दें कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2014 में आई थी। आमिर इसमें एक एलियन के रूप में नजर आए।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' में ही हद से ज्यादा बोल्ड सीन देकर चर्चा बटोरी थी। उस सीन के दौरान रणबीर कपूर के शरीर पर तौलिया के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2007 में रिलीज हुई थी।
Sriti Jha: अदाकारी में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं सृति झा, करोड़ों में खेलती हैं आपकी प्यारी 'प्रज्ञा'
अनिल कपूर
फिल्म नायक में अभिनेता अनिल कपूर का भी एक सीन है, जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आए। उस सीन के दौरान आग में झुलसे अनिल कपूर अपनी जान बचाने के लिए सारे कपड़े उतारकर एक नाले में कूदते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अनिल ने पहली बार एक एक्शन सीन के लिए न्यूड बॉडी शूट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीन के एक ही फ्रेम के लिए एक ही समय में 36 अलग-अलग कैमरों का उपयोग किया गया था।
Ujjain Mahakal: क्रिकेटर केएल राहुल पत्नी अथिया शेट्टी संग पहुंचे महाकालेश्वर, भस्म आरती में हुए शामिल