बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। आजकल फिल्मों में बड़े से बड़े स्टंट्स और एक्शन सीन्स फिल्माए जाते हैं। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार हमें चुटकियों में पर्दे पर बड़े से बड़ा स्टंट करते नजर आते हैं। सभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार को पर्दे पर एक्शन सीन्स करते देख खुश हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह स्टंट्स आपके पसंदीदा एक्टर नहीं, बल्कि उनके बॉडी डबल करते हैं। सुपरस्टार के बॉडी डबल एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। चलिए जानते हैं स्टार्स के बॉडी डबल्स के बारे में...
Bollywood: एक्शन सीन्स की शूटिंग के लिए बॉडी डबल का सहारा लेते हैं ये स्टार्स, पलक झपकते ही करते हैं स्टंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ऋतिक रोशन का। ऋतिक की बॉडी को देख ऐसा लगता है कि फिल्मों में एक्शन सीन्स भी वह आसानी से कर लेते होंगे। हालांकि, कुछ फिल्मों में ऐसा नहीं है। एक्शन सीक्वेंस को पूरा करने के लिए वह बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। अभिनेता के बॉडी डबल मंसूर अली खान कई फिल्मों में एक्शन सीन्स की शूटिंग कर चुके हैं, जिनमें 'मोहनजोदड़ो', 'विक्रम वेधा', 'अग्निपथ' और 'बैंग बैंग' समेत कई फिल्में शामिल हैं।
Salman Khan: 'भाईजान' को धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, कहा था- मूसेवाला की तरह होगा तेरा हाल
सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है सलमान खान का। सलमान के स्टाइल और लुक को देख फैंस अपने होश खो बैठते हैं। अभिनेता की एंट्री से लेकर उनके एक्शन तक, फैंस को उनका हर एक अंदाज खूब पसंद आता है। भाईजान जब फिल्मों में अपना एक पंच भी किसी को मारते हैं तो तालियों और सीटियों की बरसात हो जाती है। सलमान भी एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। अभिनेता के बॉडी डबल परवेज खान ने कई फिल्मों में एक्शन सीन्स शूट किए हैं, जिनमें 'प्रेम रतन धन पायो', 'टाइगर जिंदा है', 'भारत', 'रेस 3' समेत कई फिल्में शामिल हैं।
Manoj Bajpayee: 'वीर जारा' के वक्त मनोज बाजपेयी से बोले यश चोपड़ा, मैं तुम जैसे एक्टर के लिए फिल्म नहीं बनाता
अक्षय कुमार
एक्शन सीन्स की शूटिंग बॉडी डबल की सहायता से पूरा करने के मामले में अक्षय कुमार भी पीछे नहीं हैं। अक्षय भले ही मार्शल आर्ट के एक्सपर्ट हैं, लेकिन कई फिल्मों में एक्शन सीन्स की शूटिंग के लिए उन्होंने भी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने 'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। हालांकि, कई फिल्मों में वह खुद भी बहुत स्टंट्स कर चुके हैं।
Filmy Wrap: परिणीति-राघव की शादी की अटकलें तेज और महाकाल की शरण में जया प्रदा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। उन्होंने भी कई फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया है। फिल्म 'रावण' में अभिषेक के कई खतरनाक स्टंट्स थे, जो बॉडी डबल एमएस बलराम ने किए थे।
Mrs Undercover Teaser: 'मिसेस अंडरकवर' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, इस लुक में दिखीं हॉट एंड बोल्ड राधिका आप्टे

कमेंट
कमेंट X