{"_id":"645164c350b329ce4307619a","slug":"actors-who-worked-as-waiters-before-acting-career-from-sonam-kapoor-to-ranveer-singh-2023-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: आज दौलत-शोहरत से भरपूर ये सितारे कभी थे 'वेटर', लिस्ट में सोनम कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs: आज दौलत-शोहरत से भरपूर ये सितारे कभी थे 'वेटर', लिस्ट में सोनम कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 07 May 2023 12:10 AM IST
सार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में नाम कमाने से पहले वेटर का काम किया है। इन सेलेब्स में सोनम कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सितारे जो कभी थे वेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सितारों की शोहरत देखकर आम इंसान काफी फैशनेट होते हैं। हालांकि, इन सेलेब्स के स्ट्रगल से भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। आपके चहीते स्टार्स जिनकी आज एक प्रेजेंस के लिए इवेंट से लेकर बड़े-बड़े रेस्तरां तक में महीनों इंतजार किया जाता है, वहां इन सेलिब्रिटीज ने कभी चंद रुपयों के लिए काम किया है। जी हां, यह बात चौंकाने वाली है मगर सच है। आज करोड़ों-अरबों की संपत्ति वाले आपके चहेते बॉलीवुड स्टार्स कभी रेस्तरां में वेटर का काम करते थे। वहीं, इस लिस्ट में सोनम कपूर से लेकर रणदीप हुड्डा तक का नाम शामिल है।
2 of 6
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी कॉलेज के दिनों में 'वेट्रेस' की जॉब की थी। सोनम विदेश में पढ़ाई कर रही थीं, और उस वक्त उन्हें घर से जरूरत भर के ही पैसे मिला करते थे। इसलिए ज्यादा पॉकेट मनी की खातिर सोनम ने रेस्तरां में काम किया था। हालांकि, इसके पीछे उनकी कोई बड़ी मजबूरी नहीं थी। वहीं, सोनम से यह काम हो ना सका और उन्होंने एक सफ्ताह के अंदर ही नौकरी छोड़ दी।
3 of 6
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नाम कमाने वाली नोरा फतेही आज किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। हालांकि, नोरा ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली नोरा ने खर्च चलाने के लिए 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। नोरा ने 16 से 18 की उम्र तक कनाडा के एक रेस्तरां में वेट्रेस का काम किया था। एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए यह भी साफ किया था कि वेट्रेस की नौकरी आसान नहीं होती है, इसके लिए आपका दिमाग बेहद शार्प होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने यूनीक स्टाइल से भी यूथ को प्रेरित करते नजर आते हैं। एक्टर का हर अंदाज उन्हें सुर्खियों में ला देता है और फैंस इन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। वहीं, रणवीर ने चैट शो 'कॉफी विद करण' में किए अपने एक खुलासे से हर किसी को दंग कर दिया था। रणवीर ने बताया था कि वह अमेरिका के स्टारबक्स में कस्टमर को कॉफी सर्व किया करते थे। इसके बाद रणवीर पर एक्टर बनने का खुमार चढ़ा और उन्होंने मुंबई आकर किस्मत आजमाई। आज के समय में यह बताने की जरूरत नहीं है कि रणवीर कितने जाने-माने एक्टर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बोमन ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ईरानी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के ताज होटल में दो साल तक बतौर वेटर और रूम सर्विस स्टाफ काम किया था। इसके बाद बोमन ने अपनी मां के साथ मिलकर बेकरी की शुरुआत की थी। नॉर्मल जिंदगी चल रही थी इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई, फिर क्या था किस्मत ने पलटी मारी और 42 की उम्र में बोमन ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया और अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।