फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: अदा शर्मा ने ब्रिटिश गार्ड के सामने किया डांस, भड़के यूजर्स बोले- तुम जैसे लोगों की वजह से ही...

Wed, 26 Jan 2022 02:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Jan 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Actress Adah Sharma gets trolled for dancing in front of a British guard in her latest video
अभिनेत्री अदा शर्मा - फोटो : social media

'कमांडो' फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके चलते उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अदा मस्ती के मूड में गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने इस वीडियो के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि उनका ये वीडियो पुराना है लेकिन अब इसकी चर्चा हो रही है।

Actress Adah Sharma gets trolled for dancing in front of a British guard in her latest video
अदा शर्मा - फोटो : instagram

इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया वीडियो
वीडियो में अदा शर्मा को लंदन के विंडसर कैसल के सामने खड़े गार्ड के सामने गाना गाते और डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह इसमें सिद्धार्थ और परिणीति की फिल्म 'हंसी तो फंसी' का गाना 'शेक इट लाइक शम्मी' गुनगुनाते हुए नाच रही हैं। ऐसे में भी गार्ड अपनी अटेंशन पोजीशन में ही खड़े रहते हैं पर जब एक बार वह अपनी पोजीशन बदलते हैं तब अदा डर जाती हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)



 
Actress Adah Sharma gets trolled for dancing in front of a British guard in her latest video
अदा शर्मा - फोटो : instagram

यूजर्स कर रहे ट्रोल 
अदा की एस पोस्ट पर बहुत से लोग उनकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका गार्ड का मजाक बनाना कतई पसंद नहीं आ रहा है। एक ने अभिनेत्री को 'बेवकूफ' बताया तो कुछ लोगों ने 'बदतमीज'। एक ट्रोलर ने लिखा, "सिर्फ ऐसे लोगों की वजह से ही भारतीयों को बेवकूफ समझा जाता है।" वहीं दूसरे ने लिखा,"काम कर रहे लोगों की इज्जत करनी चाहिए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Adah Sharma gets trolled for dancing in front of a British guard in her latest video
अदा शर्मा - फोटो : instagram

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
अदा शर्मा हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ कई तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हिन्दी फिल्मों में वह कमांडो, 1920 और हंसी तो फंसी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनके अलावा वह कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed