फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Pandey Troll: अनन्या पांडे ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस कि चलना हुआ दुश्वार, यूजर्स बोले- जब इतनी दिक्कत है तो पहनती क्यों हो?

Wed, 26 Jan 2022 02:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Jan 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey Trolled For Her Short dress on Gehraiyaan Promotions Fans says why she is so uncomfortable
अनन्या पांडे - फोटो : Viral bhayani

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनन्या ने अपनी बोल्डनेस का जादू चलाया। प्रमोशन के दौरान वह एक लाल कलर की शॉर्ट बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। हालांकि फैंस को अनन्या का ये अंदाज पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। गहराइयां' के प्रमोशन के लिए अनन्या ने इतनी छोटी ड्रेस पहन ली कि उन्हीं का चलना दुश्वार हो गया।

Ananya Pandey Trolled For Her Short dress on Gehraiyaan Promotions Fans says why she is so uncomfortable
अनन्या पांडे - फोटो : Viral bhayani

बस फिर क्या था ट्रोल्स को मौका मिल गया। एक यूजर ने अनन्या के लिए लिखा- स्ट्रगल क्वीन का ये है असली स्ट्रगल। एक ने लिखा- जब ऐसे कपड़े पहनने में इतनी दिक्कत है तो पहनती क्यों हो? एक ने लिखा- ऐसे कपड़े पहनने ही क्यों जिसे खींच खींच कर लंबा करना पड़े।

 

Ananya Pandey Trolled For Her Short dress on Gehraiyaan Promotions Fans says why she is so uncomfortable
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे यूं तो इस मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन यही खूबसूरती बार-बार उन्हें दिक्कत भी दे रही थी। एक यूजर ने अनन्या को ट्रोल करते हुए लिखा, ड्रेसिंग सेंस बिगड़ता जा रहा है। इतना अनकंफर्टेबल होने से अच्छा है कुछ ढंग का पहन लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey Trolled For Her Short dress on Gehraiyaan Promotions Fans says why she is so uncomfortable
Ananya Pandey - फोटो : instagram.com/ananyapanday

अभी कुछ दिन पहले ही कड़ाके की ठंड में अनन्या क्रॉप टॉप पहन कर बाहर निकल गई थीं, तेज हवा चलने के बाद जब उनन्हें ठंड लगी तो सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी जैकेट उतारकर उन्हें पहना दी। इसके लिए भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
Ananya Pandey Trolled For Her Short dress on Gehraiyaan Promotions Fans says why she is so uncomfortable
Gehraiyaan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

11 फरवरी को रिलीज होगी 'गहराइयां'
अनन्या, दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा के साथ 'गहराइयां' में नजर आने वाली हैं। शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 फरवरी, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म 'गहराइयां' में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions), वायकॉम 18 (Viacom 18) और शकुन बत्रा (Shakun Batra) की जौस्का फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed