फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mr. and Mrs. Mahi: जान्हवी कपूर ने साझा की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की पहली झलक, तस्वीरों में दिनेश कार्तिक भी आए नजर

Wed, 26 Jan 2022 01:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Jan 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
Mr. and Mrs. Mahi: Janhvi Kapoor shares shared pic from the training session with Dinesh Karthik at cricket camp
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में अभिनेत्री क्रिकेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में जान्हवी के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे।

Mr. and Mrs. Mahi: Janhvi Kapoor shares shared pic from the training session with Dinesh Karthik at cricket camp
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जान्हवी को प्रशिक्षण देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से ऐसा लगता है कि जान्हवी फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं और वह अपने शॉट्स और स्टांस को परफेक्ट बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही है।

Mr. and Mrs. Mahi: Janhvi Kapoor shares shared pic from the training session with Dinesh Karthik at cricket camp
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

एक तस्वीर में दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा विकेट के पीछे नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली भारतीय वायु सेना अधिकारी गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' की सफलता के बाद जान्हवी कपूर फिर से शरण के साथ काम कर रही हैं। नेटफ्लिक्स फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr. and Mrs. Mahi: Janhvi Kapoor shares shared pic from the training session with Dinesh Karthik at cricket camp
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर 2021 में, करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट साझा करते हुए इस फिल्म की घोषणा की थी। इस नोट में लिखा था, "एक सपना, जिसका पीछा दो दिलों द्वारा किया गया था। प्रस्तुत है शरण शर्मा द्वारा निर्देशित 'मिस्टर एंड मिसेज माही'। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
Mr. and Mrs. Mahi: Janhvi Kapoor shares shared pic from the training session with Dinesh Karthik at cricket camp
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के अलावा सर्वाइवल थ्रिलर 'मिली' में भी दिखाई देंगी, जो मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक है। इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में ब्लैक-कॉमेडी क्राइम ड्रामा 'गुड लक जेरी' भी है। दूसरी ओर, राजकुमार राव की अगली कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अभिनेता ने भूमि पेडनेकर के साथ नजर आ रहे हैं। राव के पास तेलुगु मिस्ट्री-एक्शन थ्रिलर 'हिट: द फर्स्ट केस' का हिंदी रीमेक और नेटफ्लिक्स कॉमेडी-ड्रामा 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed