{"_id":"5c1b248dbdec2257245ff404","slug":"actress-amrapali-gupta-injured-as-fan-pushes-her-at-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुबूल है' की एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता को मंदिर में महिला ने मारा धक्का, बोली- 'ये बहुत बुरी औरत...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कुबूल है' की एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता को मंदिर में महिला ने मारा धक्का, बोली- 'ये बहुत बुरी औरत...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amrapali Gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कुबूल है', 'अधूरी कहानी हमारी' और 'इश्कबाज' जैसी धारावाहिकों में नजर आ चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री आम्रपाली गुप्ता को मुंबई के एक मंदिर में फैन की बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। दरअसल अपनी नेगेटिव पॉपुलैरिटी की वजह से आम्रपाली को एक फैन ने धक्का दे दिया जिसकी वजह से उन्हें चोट आ गई।
2 of 5
Amrapali Gupta
दरअसल मंदिर में आम्रपाली को देख लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए आने लगे। आम्रपाली भी बड़े ही प्यार से सभी के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं लेकिन बीच में एक बुजुर्ग महिला आई और आम्रपाली को धक्का दे दिया।
3 of 5
Amrapali Gupta
उस महिला फैन ने आम्रपाली को असल जिंदगी में 'तनवीर' (जो कि उनका नेगेटिव किरदार है) समझ लिया था। फिर क्या महिला गुस्से से तिलमिलाई और जोर से धक्का दे दिया। आम्रपाली को धक्का देकर गिराने के बाद महिला चिल्लाती रही कि 'तनवीर बुरी औरत है और वो दूसरों के साथ हमेशा गलत करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amrapali Gupta
हालांकि आम्रपाली ने उस बुजुर्ग महिला को कुछ नहीं कहा। आम्रपाली ने बताया, मुझे समझ नहीं आया था कैसे रिएक्ट करूं। वह बुजुर्ग महिला थीं, इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकी। मुझे चोट लगी लेकिन यह अजीब बात है कि वह मेरे काम को याद रखती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Amrapali Gupta
इससे पहले आम्रपाली गुप्ता को मुंबई में एक फ्लाइट के दौरान बदतमीजी का सामना करना पड़ा था। आम्रपाली ने फ्लाइट के को-पैसेंजर पर बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था- फ्लाइट में मेरे साथ बैठा शख्स मुझे बार-बार छूने का प्रयास कर रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।