एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) निखिल जैन (Nikhil Jain) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। हिंदू रीति से हुई शादी के बाद अब नुसरत ने क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नुसरत किसी परी से कम नहीं लग रहीं।
फेरों के तुरंत बाद सांसद नुसरत जहां फिर बनीं दुल्हन, बिजनेसमैन निखिल से इस रिवाज से रचाई शादी
नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। नुसरत की वेडिंग सेरेमनी प्राइवेट रही जिसमें चंद मेहमान ही शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीरों में नुसरत निखिल के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आईं। इस खास मौके पर नुसरत व्हाइट कलर की वेडिंग गाउन पहनी हुई थीं। इसके साथ ही हाथ में चूड़ा और गॉगल्स लगाए हुए नजर आईं। जबकि निखिल काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए दिखाई दिए।
नुसरत और निखिल तस्वीरों में एक साथ खुश लग रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा- 'Yes, I Do' नुसरत और निखिल की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें यह दोनों दोस्तों और परिवारवालों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
आपको बता दें, नुसरत जहां बंगाली एक्ट्रेस हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं और अब वो एक सांसद भी हैं। हिंदू रिवाज से हुई शादी में नुसरत और निखिल ने मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। लाल जोड़े में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
16 जून को नुसरत और निखिल की फैमिली तुर्की के लिए रवाना हुई थी। वहीं 17 जून को इस्तांबुल में प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। बाद में 18 जून को मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हुईं। इसके बाद 19 जून को पारंपरिक रीति-रिवाज से कपल ने शादी की। नुसरत जल्द इंडिया लौटकर एक शानदार रिसेप्शन भी देंगी। नुसरत के पति निखिल जैन कोलकाता के जाने माने बिजनेसमैन हैं।
