फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress Favorite Co-Actor: कंगना से लेकर ऐश्चर्या तक, कुछ खास कलाकारों को मानती हैं अपना फेवरेट को-एक्टर

Fri, 29 Nov 2024 06:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 29 Nov 2024 06:36 PM IST
सार

फिल्मों में अभिनेत्रियां कई अभिनेताओं के साथ काम करती हैं लेकिन चुनिंदा लोग ही उनके लिए बेस्ट को-एक्टर बनते हैं। बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो कुछ खास कलाकारों को अपना बेस्ट को-एक्टर मानती हैं।

विज्ञापन
Actress Favorite Actor Kajol Shah Rukh Khan Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Madhuri Dixit Anil Kapoor
काजोल, कंगना रनोत, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में वरुण धवन ने अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु को अपना बेस्ट को-एक्टर बताया है। इससे पहले भी कई कलाकार, खासकर अभिनेत्रियां कुछ कलाकारों को अपना बेस्ट को एक्टर बता चुकी हैं। जानिए ऐसी चार अभिनेत्रियों और उनके फेवरेट को एक्टर के बारे में।

Actress Favorite Actor Kajol Shah Rukh Khan Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Madhuri Dixit Anil Kapoor
शाहरुख खान और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

काजोल 
काजोल की जोड़ी पर्दे पर शाहरुख खान के साथ सबसे ज्यादा जंची है। दोनों ने कई फिल्मों में रोमांटिक रोल किए। असल जिंदगी में यह दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। इस तरह से काजोल के फेवरेट को एक्टर को शाहरुख खान ही हैं। वह अकसर शाहरुख के व्यवहार की तारीफ करती हैं। काजोल कहती हैं कि शाहरुख महिलाओं को बहुत सम्मान देते हैं। उनकी यह बात काजोल को सबसे ज्यादा भाती है।

Actress Favorite Actor Kajol Shah Rukh Khan Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Madhuri Dixit Anil Kapoor
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित (फिल्म 'बेटा') - फोटो : एक्स

माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित ने भी अपने करियर में कई बड़े नामी अभिनेताओं के साथ काम किया। इनमें से वह अपना बेस्ट को एक्टर अनिल कपूर को मानती हैं। वह उनके साथ अभिनय करते हुए काफी सहज रहती हैं। इन दोनों ने कई बेहतरीन और हिट फिल्में साथ में की हैं। अनिल के अलावा एक समय में संजय दत्त को भी माधुरी अपना फेवरेट को एक्टर मानती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Favorite Actor Kajol Shah Rukh Khan Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Madhuri Dixit Anil Kapoor
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय 
इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव की अटकल लगाई जा रही हैं। दोनों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐश्वर्या ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में अपना फेवरेट को-एक्टर अभिषेक बच्चन को बताया था। दोनों ने ‘गुरु’ के अलावा कुछ और फिल्मों में काम किया था। 

विज्ञापन
Actress Favorite Actor Kajol Shah Rukh Khan Varun Dhawan Samantha Ruth Prabhu Madhuri Dixit Anil Kapoor
कंगना रनोत-इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनोत
कंगना ने अपने शुरुआती करियर में इरफान खान के साथ काम किया है। अब इरफान इस दुनिया में नहीं है लेकिन कंगना को उनके साथ काम किए हुए दिन बखूबी याद आते हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने बताया था कि इरफान उनके लिए बेस्ट को एक्टर रहे। कंगना रनोत, इरफान खान के अभिनय की भी कायल रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed