{"_id":"67499c53cfffc75e350821e9","slug":"stars-who-remarried-to-their-wives-aditi-rao-hydari-siddharth-ronit-roy-neelam-arshad-warsi-maria-goretti-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars Marriage: अदिति राव-सिद्धार्थ ही नहीं, ये सितारे भी कर चुके हैं अपने जीवनसाथी संग दो बार शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Stars Marriage: अदिति राव-सिद्धार्थ ही नहीं, ये सितारे भी कर चुके हैं अपने जीवनसाथी संग दो बार शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:04 PM IST
सार
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही फिर से शादी की है, इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए आपको बताते हैं सितारों के बारे में, जिन्होंनें अपनी ही पत्नी से दोबारा शादी की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे जिन्होंने की दो बार शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की दुनिया में कई अतरंगी चीजें दिखाई देती हैं। इन दिनों रिश्तों अपनी ही पत्नी के साथ दोबार शादियां रचा लेते हैं। हाल ही में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने दोबारा शादी कर तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में, जो अपनी ही पत्नी से दो बार शादी रचा चुके हैं।
2 of 5
रोनित रॉय- नीलम
- फोटो : सोशल मीडिया
रोनित रॉय-नीलम
रोनित रॉय और नीलम ने 25 दिसंबर साल 2003 में को शादी की थी। दोनों ने अपनी 20वीं शादी की सालगिरह पर गोवा के एक मंदिर में दोबारा शादी की। इसके बाद उन्होंने घर खरीदा गृह प्रवेश के दौरान भी उनकी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे जयमाला पहने दिखाई दिए थे। रोनित रॉय और नीलम के दो बच्चे हैं, बेटी अडोर और बेटा अगस्त्य।
3 of 5
अरशद वारसी-मारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरशद वारसी- मारिया
अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी ने 14 फरवरी साल 1999 को शादी की थी। उन्होंने चर्च में शादी की थी और इसके बाद पारंपरिक निकाह भी किया था। शादी के 25 साल बाद, 23 जनवरी, 2024 को अरशद और मारिया ने कोर्ट मैरिज की। अरशद और मारिया ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त- मान्यता दत्त
अभिनेता संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को 9 अक्तूबर 2024 को 16 साल पूरे हो गए। इस मौके पर दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर फिर से सात फेरे लिए। संजय दत्त और मान्यता ने साल 2008 में गोवा में शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक-नताशा
- फोटो : instagram
नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में शादी की थी। नताशा स्टेनकोविक ने इसी दौरान प्रेगनेंसी की घोषणा भी की थी। तब दोनों ने 31 मई को कोर्ट मैरिज कर ली थी। उन्होंने चार साल की शादी में तीन बार शादी की थी। हालांकि, तीन बार शादी के बाद दोनों की शादी चार साल भी न चल सकी। दोनों ने अपने निजी मामलों के कारण तलाक ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।