सब्सक्राइब करें

South Actress: नॉर्थ से ताल्लुक रखती हैं ये साउथ अभिनेत्रियां, बॉलीवुड में असफल होकर किया दक्षिण सिनेमा का रुख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 08 Feb 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
actress from north india became successful in south movies hansika motwani kajal aggarwal rakul preet singh
साउथ अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

ग्लैमर की दुनिया चका चौंध से भरी होती है। सोशल मीडिया के इस दौर में हर कलाकार इस इंडस्ट्री में आकर यहां अपनी पहचान बनाना चाहता है। हालांकि, इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का खास दबदबा होता है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित सिनेमा साउथ है। साउथ की फिल्में आज दुनियाभर में नाम कमा रही है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नॉर्थ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन साउथ की फिल्मों में खूब नाम कमाया है।

Trending Videos
actress from north india became successful in south movies hansika motwani kajal aggarwal rakul preet singh
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी से अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हंसिका साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। 2003 में हिंदी फिल्म हवा में भी बाल कलाकार की भूमिका निभाई। उसके बाद बतौर हीरोइन उन्होंने हिन्दी फिल्म आप का सुरूर में काम किया। लेकिन उन्हें जब हिन्दी सिनेमा में बहुत सफलता नहीं मिली, तो फिर साउथ की ओर रुख कर लिया। बता दें कि हंसिका मुंबई की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
actress from north india became successful in south movies hansika motwani kajal aggarwal rakul preet singh
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। काजल का ताल्लुक एक पंजाबी परिवार से है। अभिनेत्री अमृतसर की रहने वाली हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद काजल अभिनय की तरफ आकर्षित हुई थीं। अभिनेत्री अपने अभिनय करियर की पारी बॉलीवुड फिल्मों से शुरू की थी। हालांकि, उन्हें जल्द ही समझ आ गया कि हिन्दी फिल्मों में इतनी जल्दी सफलता नहीं मिलने वाली। काजल ने 2007 में तेलुगु फिल्म से दक्षिण सिनेमा का रुख किया।
actress from north india became successful in south movies hansika motwani kajal aggarwal rakul preet singh
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया सरन
श्रिया सरन आज साउथ फिल्मों की अभिनेत्री के नाम से ही मशहूर हैं, लेकिन आपको बता दें कि अभिनेत्री का दक्षिण भारत से कोई ताल्लुक नहीं है। 2003 में, सरन पहली बार हिंदी फिल्म, तुझे मेरी कसम में नजर आईं, जिसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया प्रमुख भूमिकाओं में थे। हालांकि, बॉलीवुड में असफल होने के बाद अभिनेत्री ने साउथ फिल्मों का रुख किया और आज अभिनेत्री किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन
actress from north india became successful in south movies hansika motwani kajal aggarwal rakul preet singh
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह साउथ की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।  इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह साउथ की बड़ी हीरोइन हैं, जिनका ताल्लुक पंजाबी परिवार से है। साउथ की एक और बड़ी स्टार तमन्ना भाटिया हैं, जिनका महाराष्ट्र से ताल्लुक है। वह मूल रूप से सिंधी हैं।
 

Grammy Awards 2024: ग्रैमी जीतने के बाद भारत लौटे शंकर महादेवन, पैपराजी को चॉकलेट बांटकर मनाया जीत का जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed