फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grammy Awards 2024: ग्रैमी जीतने के बाद भारत लौटे शंकर महादेवन, पैपराजी को चॉकलेट बांटकर मनाया जीत का जश्न

Thu, 08 Feb 2024 04:51 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 08 Feb 2024 04:51 PM IST
सार

जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन के सहयोग से बनी शक्ति को उनके दिस मोमेंट के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Shankar Mahadevan returns to Mumbai He celebrates Shakti Grammy win by sharing Chocolate with the Paparazzi
शंकर महादेवन - फोटो : इंस्टाग्राम

रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। भारत ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिल की है। गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत पांच संगीतकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद शंकर महादेवन मुंबई लौट आए हैं।  इस दौरान एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। वह जाकिर हुसैन के साथ फ्यूजन बैंड शक्ति का हिस्सा हैं।

Shankar Mahadevan returns to Mumbai He celebrates Shakti Grammy win by sharing Chocolate with the Paparazzi
शंकर महादेवन (ग्रैमी 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

शंकर महादेवन के बैंड शक्ति ने 'दिस मोमेंट' के लिए ग्रैमी 2024 में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का पुरस्कार जीता है। जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी.सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन के सहयोग से बनी शक्ति को उनके दिस मोमेंट के लिए ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। गायक अपनी इस जीत पर बेहद ही खुश हैं। मुंबई वापस आने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इसके साथ ही अपनी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए चॉकलेट बांटी। 

Pyarelal Sharma: पद्म भूषण के बाद प्यारेलाल शर्मा को एक और सम्मान, मिला लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Shankar Mahadevan returns to Mumbai He celebrates Shakti Grammy win by sharing Chocolate with the Paparazzi
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : एएनआई

इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद उनके भारत वापस लौटने पर एयरपोर्ट पर पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महादेवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह मेरे और मेरे बैंड के सभी सदस्यों के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण है। मेरे लिए, यह एक सपने के सच होने जैसा है। 25 वर्षों की तपस्या के बाद हमें ग्रैमी पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shankar Mahadevan returns to Mumbai He celebrates Shakti Grammy win by sharing Chocolate with the Paparazzi
शंकर महादेवन (ग्रैमी 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

शंकर महादेवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक धन्यवाद नोट साझा किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स के साथ तस्वीरें साझा कर लिखा, हमने यह किया, मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस बैंड से मैंने संगीत सीखा है। मेरा संगीत सौंदर्यशास्त्र वह बैंड होगा और मैं अंततः प्रदर्शन करूंगा और ग्रैमी जीतूंगा।'  

View this post on Instagram

A post shared by Shankar Mahadevan (@shankar.mahadevan)

विज्ञापन
Shankar Mahadevan returns to Mumbai He celebrates Shakti Grammy win by sharing Chocolate with the Paparazzi
शंकर महादेवन (ग्रैमी 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने नोट में गायक ने आगे कहा, 'यही वह क्षण है, जिससे मैं आसानी से कह सकता हूं कि सपने सच होते हैं। शक्ति एक सपना था जो सच हो गया। ऐसा करने के लिए सर्वशक्तिमान को धन्यवाद। यह सचमुच एक क्षण है।' महादेवन के इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई कमेंट कर बधाई दे रहा है। 

Article 370 Trailer: मां बनने वाली हैं यामी गौतम, आदित्य धर ने 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च में दी खुशखबरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed