फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Article 370 Trailer: मां बनने वाली हैं यामी गौतम, आदित्य धर ने 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च में दी खुशखबरी

Thu, 08 Feb 2024 04:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Feb 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
Aditya Dhar confirm Yami Gautam pregnancy at Movie Article 370 trailer launch
यामी-आदित्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज एक इवेंट के दौरान यामी गौतम की आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ये फिल्म 23 फरवरी को दस्तक देगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आदित्य धर ने खुशखबरी साझा की। उन्होंने यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की और बताया कि जल्द ही नन्हा मेहमान घर आने वाला है।

Aditya Dhar confirm Yami Gautam pregnancy at Movie Article 370 trailer launch
'आर्टिकल 370' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज यामी गौतम की आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर जारी हुआ है। यह ट्रेलर एक इवेंट में रिलीज किया गया। इस दौरान यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ पहुंचीं। ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ कपल ने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की। उनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।

Aditya Dhar confirm Yami Gautam pregnancy at Movie Article 370 trailer launch
'आर्टिकल 370' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते कई दिनों से यामी गौतम की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें वायरल हो रही थीं। इन खबरों पर अब यामी गौतम के पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर ने मुहर लगा दी है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने ये गुड न्यूज शेयर की। आदित्य ने जब यामी की प्रेग्नेंसी की खबर साझा की तो यामी मुस्कुराती और शरमाती नजर आईं। 
Munawar-Renee: मुनव्वर फारूकी के साथ घूमती दिखीं रेनी सेन, यूजर्स बोले- सुष्मिता की बेटी यहां क्या कर रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Dhar confirm Yami Gautam pregnancy at Movie Article 370 trailer launch
'आर्टिकल 370' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यामी और आदित्य की शादी 2021 में हुई। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। आदित्य धर ने फिल्म 'आर्टिकल 370' को 'फैमिली अफेयर' बताया। उन्होंने कहा, 'मेरा भाई वहां था, मेरी पत्नी वहां थी और हमारा बेबी भी आने वाला है'। निर्देशक ने आगे कहा, 'जिस तरह से फिल्म बनी और जिस तरह से इस दौरान हमें अपने बच्चे के बारे में पता चला, वह बेहद खूबसूरत रहा'।
Kapil Sharma New Show: घोषणा के बाद कपिल ने शुरू किया आगामी कॉमेडी शो पर काम, कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा

विज्ञापन
Aditya Dhar confirm Yami Gautam pregnancy at Movie Article 370 trailer launch
यामी-आदित्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेलर लॉन्च के दौरान आदित्य धर ने अपनी पत्नी यामी की भर-भरकर तारीफ कीं। वहीं, यामी ने भी आदित्य की तारीफों में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आदित्य हर तरह से शूटिंग के दौरान उनके साथ रहे और पूरा सपोर्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'अगर आप मुझसे मदरहुड के बारे में पूछेंगे तो मैं नहीं जानती कि अगर आदित्य,  लोकेश भैया और बाकी लोग मेरे साथ नहीं होते तो मैं क्या कर पाती'।
Pyarelal Sharma: पद्म भूषण के बाद प्यारेलाल शर्मा को एक और सम्मान, मिला लक्ष्मीनारायण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed